NIRF 2023: ये हैं देश के टॉप मेडिकल, डेंटल और आर्किटेक्चर कॉलेज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

NIRF 2023 Top Dental , Architecture, Medical Colleges: NIRF 2023 rankings: शिक्षा मंत्रालय द्वारा आज, 5 जून को सुबह 11 बजे नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क यानि एनआईआरएफ 2023 (NIRF 2023 rankings) रैंकिंग जारी कर दी गई. IIT मद्रास ने समग्र रैंकिंग में टॉप स्थान हासिल किया है. IISc बेंगलुरु को इस वर्ष शीर्ष विश्वविद्यालय के रूप में घोषित किया गया है. आईआईएम अहमदाबाद को सर्वश्रेष्ठ मैनेजमेंट संस्थान के रूप में स्थान दिया गया है. जबकि मिरांडा हाउस लगातार चौथी बार देश का शीर्ष कॉलेज है. इस साल कुल 13 कैटेगरी जारी की गई हैं. इस साल रैंकिंग के लिए आवेदन करने वाले कॉलेजों की संख्या में इजाफा हुआ है.

एनआईआरएफ 2023 में कुल 8686 संस्थानों ने हिस्सा लिया. 2015 में लॉन्च होने के बाद से एनआईआरएफ के लिए आवेदन करने वाले संस्थानों की संख्या में 150 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. 2016 में, लगभग 3500 संस्थानों ने भाग लिया. 2022 में कुल 7254 उच्च शिक्षण संस्थानों ने भाग लिया. एनआईआरएफ 2021 में 6272 संस्थानों ने भाग लिया. भारत रैंकिंग के लिए आवेदकों की संख्या 2016 में 2,426 से बढ़कर 2021 में 4,030 हो गई, जबकि विभिन्न श्रेणियों में रैंकिंग के लिए आवेदनों की कुल संख्या 2016 में 3,565 से बढ़कर 2021 में 6,272 हो गई.

NIRF को MHRD द्वारा अप्रूव किया गया था और 29 सितंबर, 2015 को मानव संसाधन विकास मंत्री द्वारा लॉन्च किया गया था. पिछले साल, IIT मद्रास ने भारत में टॉप कॉलेज के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा. इसके बाद IISC बैंगलोर था जो NIRF रैंकिंग 2022 के अनुसार, अनुसंधान के साथ-साथ विश्वविद्यालय श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाला संस्थान था.

NIRF 2023 Top 10  Medical Colleges- इस लिस्ट में कुल 50 कॉलेजों ने जगह बनाई है. टॉप 10 देखें. पूरी लिस्ट नीचे दिए लिंक से चेक करें.
nirf medical top 10

मेडिकल कॉलेजों की पूरी लिस्ट

NIRF 2023 Top 10 Dental Colleges- इस लिस्ट में कुल 40 कॉलेजों ने जगह बनाई है. टॉप 10 देखें. पूरी लिस्ट नीचे दिए लिंक से चेक करें.

NIRF 2023 Top 10 Dental Colleges

डेंटल कॉलेजों की पूरी लिस्ट

NIRF 2023 Top 10 Architecture-  इस लिस्ट में कुल 30 कॉलेजों ने जगह बनाई है. टॉप 10 यहां दिए गए हैं, पूरी लिस्ट नीचे दिए लिंक से देखें. 
NIRF 2023 Top 10 Architecture

Architecture कॉलेजों की पूरी लिस्ट यहां देखें

Tags: Medical Education

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें