बम ब्लास्ट से दहल उठा पश्चिम बंगाल, सार्वजनिक शौचालय में विस्फोट, 11 साल के मासूम की मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पब्लिक टॉयलेट में अचानक बम के धमाके की आवाज सुनाई दी और देखते ही देखते चारों ओर कोहराम मच गया. दरअसल, पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में सोमवार को एक सार्वजनिक शौचालय में भयंकर बम विस्फोट हुआ, जिसमें 11 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बम विस्फोट की सूचना पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुभासपल्ली निवासी नाबालिग बनगांव इलाके में रेल गेट-1 के पास स्थित सार्वजनिक शौचालय में गया था, जहां विस्फोट हुआ. विस्फोट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उन्होंने बताया कि लड़के को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

समाचार एजेंसी ने अधिकारी के हवाले से बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि बक्सीपल्ली इलाके के एक सार्वजनिक शौचालय में रखा बम फट गया. स्थानीय लोगों ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और सार्वजनिक शौचालय में कथित तौर पर बम रखने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की. फिलहाल, किसी अन्य के हताहत होने की जानकारी नहीं है. मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और जांच में जुटी है.

Tags: Bomb Blast, West bengal

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें