कुंडली में मंगल दोष है तो आषाढ़ के मंगलवार को करें ये काम, सारी बाधाएं होंगी दूर, सागर के ज्योतिषाचार्य के सुझाव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अनुज गौतम/सागर. हिंदू वर्ष का चौथा महीना यानी आषाढ़ माह शुरू हो गया है. आषाढ़ महीने के मंगलवार को हनुमान जी महाराज की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, जिससे भक्तों के बिगड़े हुए काम बन जाते हैं. किस तरह से इस दिन पूजा-अर्चना करनी चाहिए, श्रद्धालुओं को किस तरह के क्या लाभ होते हैं. इसको लेकर सागर के ज्योतिषाचार्य अनिल पांडे ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि 5 जून 2023 से 3 जुलाई तक आषाढ़ माह है. इस माह में चार मंगलवार पड़ रहे हैं. पहला मंगलवार 6 जून को, दूसरा 13 जून, तीसरा 20 जून और चौथा 27 जून को पड़ रहा है.

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आषाढ़ माह के मंगलवार और महावीर हनुमान जी का विशेष संबंध है. रावण ने सभी ग्रहों को अपनी मुट्ठी में करने के लिए मंगल देव को कैद कर लिया था. हनुमान जी ने जब लंका को जलाया वह मंगलवार का दिन था और उस दिन हनुमान जी ने मंगल देव को रावण की कैद से मुक्त कराया था. इसलिए आषाढ़ माह के मंगलवार का विशेष महत्त्व हो गया है.

इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से मंगल के दोष समाप्त होते हैं अर्थात अगर आपकी कुंडली में मंगल दोष है, जिसकी वजह से आपकी शादी नहीं हो पा रही, आपकी अगर शादी होती है तो बहुत जल्दी टूट जाती है, पति के ऊपर नकारात्मक असर पड़ता है, तो इस दिन मंगलवार को आपको हनुमान जी को चोला चढ़ाना चाहिए. लाल रंग का लंगोट भेंट करना चाहिए. झंडा लगाना चाहिए. हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए.

.

FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 12:18 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें