CCSU Meerut: सीसीएसयू में यूपी-सीबीएसई बोर्ड के स्‍टूडेंट्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें नियम और फीस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विशाल भटनागर/मेरठः यूपी के मरेठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेज एवं विश्वविद्यालय परिसर में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के लिए यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के छात्र-छात्राएं इंतजार कर रहे थे. उनका इंतजार भी अब खत्‍म हो गया है. अब सभी विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण करा सकेंगे. इसके बाद जल्द ही मेरिट जारी कर सभी छात्रों को विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेश दे दिया जाएगा.

छात्र छात्राएं विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा वेबसाइट पर जारी किए गए सर्कुलर के अनुसार 115 रुपये में कैंपस कॉलेज दोनों में https://www.ccsuniversity.ac.in/ccsum / पर पंजीकरण करा सकेंगे. उनको तीन कॉलेज चुनने का अवसर मिलेगा. हालांकि अबकी बार विश्वविद्यालय प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव किया गया है. ऐसे में विश्वविद्यालय परिसर एवं कॉलेजों में प्रवेश लेने के लिए अलग-अलग पोर्टल दिए गए हैं, लेकिन दोनों ही पोर्टल पर आपको 115 रुपये में रजिस्ट्रेशन करने की व्यवस्था रहेगी. विश्वविद्यालय प्रशासन की आईडी पासवर्ड छात्र-छात्राओं को दिया जाएगा. हालांकि अन्य प्रकार की सभी प्रक्रियाएं अलग रहेंगी.

यह दस्तावेज है अहम
विश्वविद्यालय की स्नातक प्रवेश प्रक्रिया जो छात्र -छात्राएं भाग लेना चाहते हैं. वह सभी छात्राएं अभी से ही अपने दस्तावेजों को एकत्रित करना शुरू कर दें. जिसमें छात्राओं को अपनी हाईस्कूल और इंटर की मार्कशीट लगानी होगी. साथ ही आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य है. सबसे खास बात यह कि छात्र-छात्राएं जब भी रजिस्ट्रेशन कराएं. उसमें अपना मोबाइल नंबर और ईमेल सही डालें. प्रवेश से संबंधित सभी जानकारी उन्हें उस ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर मिलेगी.

आपके शहर से (मेरठ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा रोक लगाई थी
बता दें कि इस सत्र में पास हुए छात्रों का डाटा उपलब्ध ना होने तक इनको रजिस्ट्रेशन करने की अनुमति में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा रोक लगाई थी. इसका मकसद किसी भी प्रकार का कोई फर्जीवाड़ा रोकना है. हालांकि अब दोनों ही बोर्ड द्वारा डाटा उपलब्ध करा दिया गया है,जिसके बाद यह प्रक्रिया शुरू हुई हैं.

Tags: Cbse board, Meerut College, Meerut news, UP Board

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें