Odisha Train Accident: बालासोर में पटरियों से गुजरी हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस, रफ्तार रही बेहद धीमी, देखें VIDEO

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


बालासोर. ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुई घातक दुर्घटना के बाद सोमवार से यहां ट्रेनों की आवाजाही फिर शुरू हो गई है. इसी क्रम में वहां से हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस भी गुजरी. आमतौर पर स्पीड में दौड़ने वाली वंदे भारत यहां से गुजरने के दौरान काफी धीमी गति से चलती नजर आई. हादसे के 51 घंटे के भीतर भारतीय रेलवे ने प्रभावित पटरियों पर ट्रेनों की आवाजाही फिर से शुरू कर दी है.

अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा के बालासोर में दुर्घटना प्रभावित खंड से भीषण दुर्घटना के 51 घंटे बाद रविवार को रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर पहली ट्रेन रवाना हुई.  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उस मालगाड़ी को रवाना किया और इस दौरान कई मीडियाकर्मी तथा रेलवे अधिकारी भी वहां मौजूद रहे.

Tags: Indian Railways, Odisha, Odisha Train Accident, Vande bharat train

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें