Meerut Gold Price: रविवार वाली कीमत पर ही बिकेंगे सोना और चांदी, जानें आज का रेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विशाल भटनागर/मेरठ. साप्ताहिक बंदी के कारण मेरठ सर्राफा बाजार ने सोने व चांदी के आभूषणों को लेकर कोई नया रेट जारी नहीं किया है. जाहिर है ऐसे में रविवार वाले रेट पर ही आज भी सोने चांदी की बिक्री होगी. आपको बता दें कि मेरठ सर्राफा बाजार की साप्ताहिक बंदी सोमवार को होती है. मेरठ सर्राफा व्यापारी शिवम अग्रवाल का कहना है कि मंगलवार को बाजार खुलने के बाद ही नए देश निर्धारित होंगे. बावजूद शहर के कई प्रतिष्ठित मार्केट में सोने-चांदी की दुकानें आपको खुली मिलेंगी, जहां से आप खरीदारी कर सकते हैं. बता दें कि रविवार की तर्ज पर सोमवार को भी 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 61,800 रुपए है. जबकि शनिवार को 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 62500 रुपए, शुक्रवार 2 जून को यह रेट 62,200 रुपए और 1 जून गुरुवार को यह रेट 62,400 रुपए प्रति 10 ग्राम था.

अगर आप 22 कैरेट संबंधित सोने के आभूषण खरीदते हैं तो उसके लिए आपको 56,558 रुपए प्रति 10 ग्राम के रेट चुकाने होंगे. 18 कैरेट के लिए 46,275, 14 कैरेट के लिए 35,991 रुपए देने होंगे. शनिवार को 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोना 57,291 रुपए, 18 कैरेट 46,875 रुपए और 14 कैरेट 36,458 रुपए बिका था.

अगर चांदी की भी खरीदारी करना चाहते हैं, तो उसके लिए 73,900 रुपए प्रति किलो की कीमत चुकानी होगी. शनिवार को चांदी के रेट में 1300 की वृद्धि देखी गई, जिसके बाद चांदी की कीमत 74,900 प्रति किलो पहुंच गई है. शुक्रवार को भी 300 रुपए की वृद्धि के साथ चांदी की कीमत 73600 रुपए प्रति किलो ती. गुरुवार को भी चांदी 1400 रुपए की उछाल के साथ 73,300 रुपए प्रति किलो बिकी थी.

.

FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 10:38 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें