तमिलनाडुः ट्रेन की बोगी में आई दरार, रेलकर्मियों की सजगता से बड़ा हादसा टला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. रविवार को कोल्लम-चेन्नई एग्मोर एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक दरार का पता चलने के बाद एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया और कोच एस-3 को ट्रेन से अलग कर दिया गया. ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे के बाद अभी राहत का काम जारी ही है. इस बीच तमिलनाडु में एक बोगी में दरार का मामला सामने आया है. हालांकि रेलकर्मियों की नजर पड़ने के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया और उस बोगी को ट्रेन से अलग कर नया कोच जोड़ा गया और फिर ट्रेन रवाना हुई. ये पूरा मामला कोल्लम-चेन्नई एगमोर एक्सप्रेस का है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोल्लम-चेन्नई एगमोर एक्सप्रेस कोल्लम चेन्नई से जा रही थी. रविवार की शाम ट्रेन अभी सेंगोट्टाई स्टेशन पहुंची थी कि रेलकर्मियों का ध्यान ट्रेन के एक कोच के निचले हिस्से में आई दरार पर पड़ी. कोल्लम-चेन्नई एगमोर एक्सप्रेस के एस-3 कोच के निचले हिस्से में दरार आई थी. दरार पहिए के पास थी. ट्रेन की बोगी के निचले हिस्से में बड़ी दरार पर जैसे ही रेलकर्मियों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया. रेलकर्मियों ने तुरंत इसकी जानकारी अधिकारियों को दी. इसके बाद आनन-फानन में ट्रेन को वहीं रोक दिया गया.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें