Train Update: 6 जून से विद्यासागर स्टेशन पर होगा पुरी-पटना एक्स्प्रेस का ठहराव, जानें टाइमिंग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


प्रसून/जामताड़ा. आसनसोल मंडल अंतर्गत विद्यासागर स्टेशन के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे ने यहां 18449 पुरी-पटना बैद्यनाथधाम एक्सप्रेस के ठहराव का निर्णय किया है. इससे पुरी से आनेवाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी. स्थानीय लोग काफी समय से इस ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे थे. हालांकि फिलहाल एक तरफ से ही स्टॉपेज दिया जा रहा है.

आसनसोल रेल मंडल के पीआरओ अमिताभ चटर्जी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दिनांक 6 जून से गाड़ी संख्या 18449 पुरी-पटना बैद्यनाथधाम एक्सप्रेस का आसनसोल मंडल के विद्यासागर स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर 2 मिनट का ठहराव प्रदान करने का निर्णय किया गया है. पुरी से 5 जून को प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 18449 पुरी-पटना बैद्यनाथधाम एक्सप्रेस 3:14 बजे विद्यासागर पहुंचेगी और 3:16 बजे प्रस्थान करेगी.

बता दें कि पहले यहां के यात्रियों को पुरी-पटना बैद्यनाथधाम एक्सप्रेस ट्रेन से आने पर जामताड़ा या मधुपुर उतरना पड़ता था. लेकिन अब विद्यासागर स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव हो जाने से लोगों को काफी सुविधा होगी. यह साप्ताहिक ट्रेन हर सोमवार को पुरी से पटना के लिए रवाना होती है. पुरी से दोपहर 2:55 बजे पटना के लिए के लिए प्रस्थान करती है. विभिन्न स्टोशनों पर रुकती हुई यह ट्रेन मंगलवार को दिन के 9:35 बजे पटना जंक्शन पहुंचती है.

Tags: Giridih news, Train Time Table, Travel 18

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें