PHOTOS: पीएम मोदी की झांसी के कलाकार ने बनाई सबसे बड़ी पेंटिंग, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


झांसी. यूपी के झांसी के एक कलाकार और उनकी टीम द्वारा बनाई गई प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की पेंटिंग को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कर लिया गया है. यह पेंटिंग झांसी के एरच कस्बे में रहने वाले अमित चौरसिया और उनकी टीम ने बनाई है.

उत्तर प्रदेश में बन रहे डिफेंस कॉरिडोर के एक नोड के रूप में झांसी को चयनित करने के लिए एरच के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है. उन्होंने अखंड भारत के मैप पर सेना की वर्दी में नरेंद्र मोदी की पेंटिंग बनाई थी. डिफेंस कॉरिडोर की घोषणा के साथ ही अमित चौरसिया ने यह पेंटिंग बनानी शुरू कर दी थी. पेंटिंग को बनने में कुल 3 महीने का समय लगा था. इसमें अखंड भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही एरच के धार्मिक स्थलों की तस्वीरें भी बनाई गई थी. अमित चौरसिया चित्रकार होने के साथ ही एक समाजसेवी भी हैं. एरच जहां से होली की शुरुआत मानी जाती है, उसे पहचान दिलाने में इनका विशेष योगदान रहा है. इनके प्रयासों से ही एरच के होली महोत्सव को आज उत्तर प्रदेश सरकार आयोजित करवाती है. इसके लिए विशेष फंड दिया जाता है. डिफेंस कॉरिडोर मोदी सरकार की तरफ से बुंदेलखंड के लिए एक बड़ी सौगात है. इससे यहां के युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है. फिलहाल इस कॉरिडोर में कोई काम शुरू नहीं हो पाया है, लेकिन भारत डायनॉमिक्स लिमिटेड ने यहां 400 करोड़ के निवेश करने की योजना बना ली है और जल्द ही फैक्ट्री लगने का काम शुरू करने जा रही है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें