UP: कानपुर में BJP विधायक अभिजीत सांगा का Video Viral, बोले- पुलिस ने मचा रखी है लूट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर. कानपुर महानगर के बिठूर विधानसभा से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा के 2 वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. पहले वीडियो में वह थानेदार को जमकर फटकार लगाते हुए नजर आ रहे हैं. तो वहीं दूसरे वीडियो में व पुलिस की कार्यशैली को लेकर एसीपी से सवाल कर रहे हैं और भड़के हुए अंदाज में चेतावनी दे रहे हैं.आपको बता दें अभिजीत सिंह सांगा भारतीय जनता पार्टी के बिठूर विधानसभा से विधायक हैं वह अपने विधानसभा में एक कार्यक्रम में गए हुए थे तभी कुछ कार्यकर्ताओं ने उनसे साढ़ क्षेत्र की समस्या को लेकर शिकायत की तो उन्होंने तत्काल थानेदार सच्चिदानंद को फोन किया और जमकर फटकार लगाई.

विधायक का फटकार लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, पहले वीडियो में वह साढ़ थानेदार सच्चिदानंद को फटकार लगाते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं यहां का विधायक हूं सुधार दूंगा अगली बार थाने में आकर बैठ जाऊंगा तो भागे रास्ता नहीं मिलेगा, नरक मचा रखा है. वहीं दूसरा वीडियो एसीपी घाटमपुर दिनेश शुक्ला से बातचीत का है जिसमें विधायक कह रहे हैं कि आपकी पुलिस लूट मचा हुए हैं. योगी जी इमानदारी की बात कर रहे हैं पुलिस डकैती डाल रही है. उन्होंने एसीपी से कहा कि आपका क्षेत्र में अनकंट्रोल है लूट मची हुई है. आप करा पाते हैं तो करा लीजिए वरना मैं अगले शनिवार को आऊंगा और थाने में बैठूंगा पूरी जनता को भी बुला रहा हूं. जहां जहां से लूट मची हुई है.

पुलिस लूट मचाएगी तो यह मैं होने नहीं दूंगा
वहीं पुलिस की कार्यशैली पर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि एक संजीव दरोगा है जो 50 हजार लेकर मुकदमा भी लिखा है. जबकि दो भाइयों के विवाद में लूट का मुकदमा लिखा दो भाई आपस में लूट करेंगे सगे भाई हैं. यह महीने 2 महीने पहले मुकदमा लिखा गया था. बाद में एफआईआर के नाम पर 50 हजार ले लिया. विधायक कह रहे हैं कि सरकार हमारी है तो यह मतलब नहीं कि सब को लूटने का लाइसेंस दे देंगे. पुलिस लूट मचाएगी तो यह मैं होने नहीं दूंगा. मैं कस्बे में बैठा हूं सौ सवा सौ आदमी मुझे घेरे हुए हैं. बताइए मैं क्या जवाब दूं आपसे कह रहा हूं शनिवार तक देख लीजिए नहीं तो मैं खुद थाने में बैठूंगा. लेकिन क्षेत्र में गंदगी नहीं होने दूंगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 09:17 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें