धनबाद के बुलेट का दिखा दिल्ली में जलवा, मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डर्स प्रतियोगिता में हासिल किया दूसरा स्थान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मो. इकराम/धनबाद. धनबाद के चासनाला बस्ती के रहनेवाले श्याम सुंदर महतो उर्फ बुलेट ने आज देश स्तर पर अपनी पहचान बनाई है. दिल्ली में आयोजित मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डर्स प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर उन्होंने धनबाद को गौरवान्वित किया है.

श्याम सुंदर महतो ने झारखंड में प्रथम व पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. बुलेट की इस कामयाबी पर उनके दादा हराधन महतो, पिता प्रणव महतो मां टुलु देवी, पत्नी माधुरी देवी सहित पूरे चासनाला व धनबाद के लोग गदगद हैं. बुलेट की सफलता पर लोगों ने पाथरडीह बस स्टैंड से गाजे बाजे के साथ विजय जुलूस निकाला. जगह-जगह बुलेट का फूल मालाओं से स्वागत किया गया.

पाथरडीह बस स्टैंड में भाजपा जोड़ापोखर युवा मोर्चा के अध्यक्ष चीकू महतो, चासनाला मोड़ में जेएमएम नेता संतोष महतो, मुरारी मोहन झा, कांड्रा बाजार में बलराम महतो ने फूलमाला पहना भव्य स्वागत किया व मिठाइयां बांटी. कांड्रा बाजार में जमकर आतिशबाजी की गई. विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो ने उनका स्वागत किया.

वहीं, श्याम सुंदर महतो ने इस जीत का श्रेय अपने दादा हराधन महतो, पिता प्रणव महतो अपने गुरु देवी प्रसाद को दिया है. उन्होंने कहा इन सब के बिना यह सफलता नहीं हासिल कर सकता था. श्याम सुंदर महतो ने बताया इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रांतों से करीब 500 प्रतिभागी भाग लेने पहुंचे थे.

Tags: Dhanbad news, Jharkhand news, Sports news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें