Balasore Train Accident: रेल दुर्घटना में जिंदा बचे 4 घायल पहुंचे बेगूसराय, आपबीती सुनाते हुए लगाये यह आरोप 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नीरज कुमार/बेगूसराय. ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे में बिहार के बेगूसराय जिले से छह यात्रियों की भी मौत हो गई है. इस भीषण हादसे को लेकर यहां के लोगों में भी गहरी पीड़ा है. रविवार को बेगूसराय के छह घायलों में से तीन को यहां के सदर अस्पताल में लाया गया. इन घायलों का आरोप है कि इलाज के दौरान किसी भी प्रकार की कोई मदद नहीं दी जा रही है.

बेगूसराय सदर प्रखंड के रहने वाले चार घायल यात्री 36,000 रुपया किराया देकर एंबुलेंस से वापस अपने घर लौटे हैं. इनके परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं, दो अन्य घायलों का इलाज ओडिशा के अस्पताल में चल रहा है. घायल वहां (दुर्घटनास्थल) का मंजर को याद कर अभी भी सिहर जा रहे हैं. सदर अस्पताल में भर्ती मोहम्मद अखलाक ने बताया ने बताया कि वो काम करने के लिए चेन्नई जा रहे थे. हावड़ा स्टेशन से कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन से वो चेन्नई जा रहे थे. यह ट्रेन 100 किलोमीटर से ज्यादा की स्पीड में दौड़ रही थी, तभी अचानक ट्रेन के टक्कर की भीषण आवाज आई. ट्रेन के जनरल डिब्बे में लगा पंखा टूट कर गिरने लगा और लोग अपने सीट से नीचे गिरने लगे. चारों तरफ चीख-पुकार मच गई. डिब्बे में मौजूद लोगों ने अपने जीने की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन मेरी किस्मत अच्छी थी कि मैं बच कर बाहर निकल गया.

वहीं, चिलमिल पंचायत के हरदिया गांव निवासी मोहम्मद नसरूल्लाह (18 वर्ष), मोहम्मद हैदर (23 वर्ष), मोहम्मद अली (18 वर्ष) के अलावा चिलमिल गांव निवासी मोहम्मद रहमुल्लाह (21 वर्ष), मोहम्मद अखलाक (23 वर्ष), मोहम्मद तस्लीम (30 वर्ष) दुर्घटना में जिंदा तो बच गए हैं, लेकिन इन घायलों के शरीर का अधिकांश अंग काम नहीं कर रहा है. अगर सही से इनका इलाज नहीं हुआ, तो परेशानी बढ़ जाएगी.

36,000 रुपया एंबुलेंस को किराया देकर लौटे बेगूसराय

सदर अस्पताल में भर्ती मो. हैदर, मो. अख्लाक और मो. अली ने बताया कि दुर्घटनास्थल से गांव आने में किसी प्रकार की कोई मदद नहीं मिली. कुछ मदद परिजनों ने पहुंचाई, तो कुछ आपस में चंदा एकत्रित कर 36,000 रुपये में एंबुलेंस कर वापस घर बेगूसराय लौटे हैं. यहां भर्ती होने के बावजूद सरकार या प्रशासन की तरफ से एक पट्टी तक नहीं मिली है. पट्टी से लेकर दवाई तक सब बाहर से खरीद कर ला रहे हैं, तब इलाज हो रहा है.

घायलों ने बताया कि ट्रेन एक्सीडेंट के बाद उनके शरीर की ऐसी स्थिति हो गई है कि वो अब कहीं जा कर काम करने के लायक नहीं हैं. वहीं, उनके परिवारवाले भरण-पोषण के लिए सरकार से मदद की आस लगाए बैठे हैं.

Tags: Begusarai news, Bihar News in hindi, Indian Railways, Odisha Train Accident

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें