
नई दिल्ली. भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोले हुए पहलवानों की एक टीम ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. हालांकि इस बैठक के दौरान क्या बात हुई है, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है. पहलवानों और केंद्रीय गृहमंत्री की मुलाकात ऐसे वक्त पर हुई है जब पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई के लिए 5 दिनों का समय दिया था. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक अमित शाह और रेसलर्स की मुलाकात शनिवार की रात को दो घंटों से ज्यादा समय तक चली. इसमें बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और कुछ कोच भी शामिल हुए थे.
Author: Up Head Line
Views: 31








