Ranchi Gold Rate: सोने और चांदी के भाव में स्थिर, खरीदारी का है अच्छा मौका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिखा श्रेया/रांची. यदि आप सोना-चांदी की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो आज अच्छा मौका है. झारखंड की राजधानी में आज सोने-चांदी के भाव स्थिर हैं. यानी कल के ही भाव पर आज इसकी खरीदारी की जा सकती है. रांची में 5 जून को 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 56,650 रुपए व 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 59,480 रुपए तय की गई है. वहीं, चांदी प्रति किलो 77,800 रुपए की दर से बेची जाएगी.

सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने News18 Local को बताया कि सोने व चांदी के भाव में स्थिरता है. आज चांदी प्रति किलो 77,800 रुपए के भाव से बेची जाएगी. जबकि कल भी (रविवार) शाम तक चांदी 77,800 रुपए की दर से बिक्री की गई है.

सोना के भाव स्थिर

मनीष शर्मा ने बताया, 22 कैरेट व 24 कैरेट सोना के भाव में भी कोई हलचल नहीं देखी जा रही है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 56,650 रुपए बिका. आज भी इसकी कीमत 56,650 रुपए तय की गई है. रविवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 59,480 रुपए के भाव से खरीदा था और आज भी इसकी कीमत यही तय की गई है.

आपके शहर से (रांची)

सोना खरीदारी में रखें ख्याल

सर्राफा व्यापारी मनीष शर्मा ने बताया कि सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वॉलिटी नजरअंदाज नहीं करें. हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदें. यही सोने की सरकारी गारंटी है. भारत के एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. सभी कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग-अलग होते हैं. जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोना खरीदें.

Tags: Gold Price Today, Ranchi news, Silver Price Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें