ड्राई फ्रूट्स में लग जाते हैं कीड़े और फंगस, 5 तरीकों से करें स्टोर, बने रहेंगे एकदम फ्रेश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

How to Keep Dry Fruits Fresh: ड्राई फ्रूट का स्टोरेज ज्यादातर घरों में किया जाता है. भले ही इनका सेवन करना डेली डाइट का हिस्सा न हो, लेकिन खीर, हलवा और तमाम तरह के डेजर्ट में इसका इस्तेमाल किया ही जाता है. इसके चलते लोग ड्राई फ्रूट्स को घर में स्टोर करके रखते हैं. कई बार देखा जाता है कि जल्दी ही ड्राई फ्रूट्स में कीड़े या फंगस लग जाते हैं तो कई बार तेल की स्मेल भी आ जाती है. इसकी बड़ी वजह होती है ड्राई फ्रूट्स को सही तरह से स्टोर न करना. आइए आज हम आपको बताते हैं ड्राई फ्रूट्स को स्टोर करने के कुछ टिप्स, जिनको फॉलो करके आप इन्हें लम्बे समय तक फ्रेश रख सकते हैं.

01

एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें: ड्राई फ्रूट्स को स्टोर करने के लिए हमेशा एयर टाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें. ऐसे में बाहर की हवा कंटेनर में नहीं जाती है, जिसकी वजह से ड्राई फ्रूट्स में कीड़े और फंगस लगने का खतरा भी नहीं रहता है. साथ ही ड्राई फ्रूट्स फ्रेश भी बने रहते हैं. (Image-Canva)

02

कांच के कंटेनर का यूज करें: ड्राई फ्रूट्स को स्टोर करने के लिए कांच के कंटेनर का इस्तेमाल भी बेहतर होता है. इसमें स्टोर करने से ड्राई फ्रूट ख़राब होने से भी बचे रहते हैं, साथ ही इनमें स्मैल भी नहीं आती है. कांच के कंटेनर में रखने से ड्राई फ्रूट्स लम्बे समय तक फ्रेश रहते हैं, जिससे इनका स्वाद भी ख़राब नहीं होता है. (Image-Canva)

03

नॉर्मल तापमान वाली जगह पर स्टोर करें: ड्राई फ्रूट्स को हमेशा ड्राई एंड डार्क प्लेस पर स्टोर करना चाहिए. इसलिए ड्राई फ्रूट्स को किचन या फ्रिज में स्टोर करने की जगह नॉर्मल टेम्प्रेचर वाली जगह पर स्टोर करें. इससे ये जल्दी ख़राब नहीं होते हैं साथ ही इनका टेस्ट भी नहीं बदलता है. (Image-Canva)

04

ड्राई फ्रूट्स को करें रोस्ट: ड्राई फ्रूट्स लॉन्ग टाइम फ्रेश और स्मैल फ्री बने रहें, इसके लिए आप इनको हल्का सा रोस्ट करके स्टोर कर सकते हैं. इससे ड्राई फ्रूट्स कई महीनों तक खराब नहीं होते हैं, साथ ही इनमें फंगस और कीड़े लगने का डर भी नहीं रहता है. इतना ही नहीं इनका टेस्ट और सूरत दोनों फ्रेश बने रहते हैं. (Image-Canva)

05

ड्राई फ्रूट्स खरीदने का तरीका: बहुत लोग ड्राई फ्रूट्स का सील बंद पैकेट खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं. लेकिन इससे कई बार ड्राई फ्रूट्स में इनके अपने ही तेल की स्मैल आने लगती है, जिससे इनका टेस्ट भी ख़राब लगता है. ऐसे में हमेशा खुले ड्राई फ्रूट्स लेना बेहतर रहता है. इनको सूंघ कर और खा कर भी आप ड्राई फ्रूट्स के फ्रेश होने का अंदाज लगा सकते हैं. (Image-Canva)(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें