Girl On Rent: 11 रुपये लेकर किसी के साथ भी चल देती है लड़की! बिल्कुल अनोखी है सर्विस …

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Girl Renting Herself for 11 Rupees: आपने दुनिया में तरह-तरह की रेंटल सर्विसेज़ के बारे में सुना होगा. कोई सामान रेंट पर देता है तो कोई जानवरों को रेंट पर देता है. कुछ लोग तो दूसरे के घरों की देखभाल के लिए भी रेंटल सर्विस लॉन्च कर रहे हैं. हालांकि चीन में इससे अलग इंसानों को भी रेंट पर लेने का चलन है. गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड से लेकर पूरा परिवार तक रेंट पर मिल जाता है. आज हम आपको चीन की ही एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खुद को ही रेंट पर दे रही है.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक चीन की राजधानी बीज़िंग में एक लड़की अजीबोगरीब सर्विस ऑफर कर रही है. लड़की खुद को ऐसे लोगों को किराये पर दे रही है, जिन्हें वो जानती भी नहीं है. सिर्फ एक युआन यानि 11 रुपये में लड़की किसी भी अजनबी के साथ चल पड़ती है. ये एक तरह का पासटाइम है और लड़की 100 अजनबियों के साथ ऐसा करना चाहती है.

11 रुपये का किराया और कहीं भी ले चलो
इस सर्विस को ऑफर करने वाली लड़की का नाम पेगी है और उसकी उम्र 26 साल है. उसने इसी साल मई से ये ऑफर लोगों को दिया है. वो चाइनीज़ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Xiaohongshu पर लड़की लोगों को ऑफर दे रही है कि वे 11 रुपये की छोटी सी फीस देकर उसे उन एक्टिविटीज़ के लिए ले जा सकते हैं, जो उन्हें खुश तो करती हैं लेकिन वे अकेले जाने से डरते हैं. लोगों को खुश रखने के लिए वो ऐसा कर रही है.

woman charges just 11 rupees to rent herself, 1 rupees fee to do happy things with strangers, girl renting herself for 11 rupees, girl renting herself, human rental service in china, girlfriend rental service, woman rents herself for 1 yuan

लड़की सिर्फ 11 रुपये में खुद को रेंट पर देती है. (Credit- Peggy)

लड़की नौकरी छोड़कर कर रही है ये काम
पेगी का कहना है कि वो ज़िंदगी में कई नौकरियां करने के बाद अब खुद को रेंट पर देने का काम कर रही है. उसे इस काम में मज़ा आ रहा है, जबकि पहले की नौकरियों में उसका मन नहीं लग रहा था. लोग उसे अपने साथ कभी ट्रेकिंग पर तो कभी डॉग वॉकिंग पर ले जाते हैं. एक शख्स को पार्क में गुब्बारे बेचने थे तो एक छात्र रॉक क्लाइमिंग पर जाना चाहता था. पेगी बताती है उसे इस तरह लोगों के साथ जाने में मज़ा आता है. उसकी फीस बेहद कम है, ऐसे में लोग झिझकते भी नहीं हैं.

Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें