VIDEO: हमारी जिम्मेदारी अभी खत्म नहीं हुई… ओडिशा ट्रेन हादसा पर बोलते ही भावुक हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


बालासोर (ओडिशा). केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार देर रात कहा कि उनका मकसद यह तय करना है कि ओडिशा ट्रेन हादसे में लापता लोगों को उनके परिवार के सदस्य जल्द-से-जल्द ढूंढ सकें. वैष्णव ने कहा कि उनकी जिम्मेदारी अभी खत्म नहीं हुई है. रेल मंत्री इस दौरान बात करते हुए भावुक नजर आए. हादसे में 288 यात्रियों की मौत हुई है. वहीं, 1000 से अधिक जख्मी हैं, जिनमें से 56 की हालत गंभीर है.

बालासोर जिले में शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने से यह हादसा हुआ. दोनों यात्री ट्रेन में करीब 2500 यात्री सवार थे. दुर्घटना में 21 डिब्बे पटरी से उतर गए और गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे सैकड़ों यात्री फंस गए. दोनों यात्री रेलगाड़ियां तीव्र गति से चल रही थीं और विशेषज्ञों ने इसे हताहतों की अधिक संख्या के मुख्य कारणों में से एक बताया है.

Tags: Ashwini Vaishnaw, Odisha Train Accident

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें