SDM से बोला बुजुर्ग- मुझे मृत दिखाकर करा ली वरासत, मैं तो अभी जिंदा हूं, जानें कितनी देर में हुआ समाधान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पप्पू पाण्डेय/अमेठी : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में शनिवार को अमेठी तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बुजुर्ग ने कहा कि साहब अभी मैं जिंदा हूं लेकिन मुझे मृत दिखाकर गलत तरीके से कुछ लोगों ने मेरे जमीन जायदाद की वरासत करा ली है. अमेठी उप जिलाधिकारी प्रीति तिवारी ने 24 घंटे के भीतर बुजुर्ग की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए लिपिकीय त्रुटि को दुरुस्त कराते हुए बुजुर्ग का नाम वापस दर्ज कराया.

SDM के एक्शन पर तुरंत हुई कार्रवाई
पीड़ित रामकृपाल सुत भगौती निवासी बेनीपुर ने बताया कि बुजुर्ग की जमीन अमेठी तहसील क्षेत्र के जंगल रामनगर में स्थित है. खतौनी में गलत तरीके से वरासत हो गई है. बुजुर्ग अभी जिंदा है लेकिन खतौनी में फर्जी वसीयतनामा बताकर दूसरे व्यक्ति द्वारा उसकी जमीन को वरासत करा लिया गया है. अमेठी उपजिलाधिकारी प्रीति तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित को जांच कर तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है.

वापस दर्ज कराया गया नाम
इसके बाद अमेठी उप जिलाधिकारी प्रीति तिवारी ने मामले की गंभीरता से जांच कराई और जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि लेखपाल द्वारा किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं की गई है. गड़बड़ी कंप्यूटर कक्ष में लिपिकीय त्रुटि के दौरान हुई है जिसको दुरुस्त कराते हुए बुजुर्ग का नाम वापस खतौनी में दर्ज कराते हुए मामले का निस्तारण करा दिया है.

.

FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 21:27 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें