नालंदा में एक बार फिर दिखा जंगली हाथी, दो दिन दूसरी बार आया गांव, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मो. महमूद आलम/नालंदा. नालंदा में रविवार को एक बार फिर से जंगली हाथी देखा गया. इस बार जंगली हाथी नूरसराय प्रखंड गांव में विचरण करता हुआ दिखा. दो दिन पूर्व यही हाथी सरमेरा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में देखा गया था. जो बाद में पटना के मोकामा टाल इलाके की ओर निकल पड़ा था. आज एक बार फिर से हाथी देखे जाने से ग्रामीण भयभीत हो गए हैं. आखिरी बार इस हाथी को नूरसराय प्रखंड के बराड़ा गांव में देखा गया है.

नालंदा के नूरसराय में देखा गया हाथी
यह बताया जाता है कि हाथी नवादा के रजौली के जंगलों से निकलकर आबादी वाले इलाके में पहुंच गया था. जहां सब्जी तोड़ रही एक महिला को हाथी ने मार दिया था. इसके बाद वहां से निकलकर हाथी नालंदा के सरमेरा पहुंच गया. जहां से दो दिन पहले पटना के टाल क्षेत्र में चला गया था और आज अचानक वही हाथी नालंदा के नूरसराय में देखा गया है.

दिखने पर प्रशासन को करें सूचित
वहीं, नालंदा डीएफओ के निशमनी ने बताया कि 3 जिलों की टीम हाथी को खोज करने में लगी हुई है. जहां कहीं भी भीड़ दिख रही है. उन्होंने वहां से हटाया जा रहा है. फिलहाल जानमाल की क्षति और हाथी की वजह से नुकसान जिले में नहीं हुआ है. टीम भी लगी हुई है. शाम तक रात से बाहर की भी एक टीम पहुंच जाएगी. साथ ही ग्रामीणों से अपील किया गया है कि उसे देखने पर स्थानीय प्रशासन को सूचित करें लेकिन तंग न करें.

.

FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 23:44 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें