Noida News : रात को पेट्रोल, डीजल हो जाए खत्म तो ये है आपके शहर में 24 घंटे खुले रहने वाले पेट्रोल पंप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आदित्य कुमार/नोएडा. आप जब अपनी गाड़ी लेकर चलते होंगे तो कभी न कभी ऐसा होता है जब आपकी गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो जाता है और आप अपनी गाड़ी में ईंधन डलवाने के लिए इधर उधर भटकते हैं. गूगल पर भी सही जानकारी नहीं मिल पाती है.

ऐसे में आपको काफी दिक्कत झेलना पड़ता होगा. तो हम आपको बताते हैं नोएडा में 24 घंटे खुले रहने वाले पेट्रोल पंप और सीएनजी पंप के बारे में. कहीं भी आप ऐसी परेशानी में फंसे तो करीबी पंप पर जाकर ईंधन डलवा सकते हैं.

नोएडा सिटी सेंटर के पास पेट्रोल पंप
नोएडा के सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास दो पेट्रोल पंप है एक भारत पेट्रोलियम और दूसरा इंडियन ऑयल का दोनों 24 घंटे और सातों दिन खुलते है. आप यहां पर आसानी से पेट्रोल और डीजल भरवा सकते हैं. भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के मैनेजर राजेश प्रकाश बताते हैं कि हम 24 घंटे सेवा देते हैं. मोरना बस डिपो के बगल में है यह पेट्रोल पंप तो लोगों का आना जाना लगा रहता है.

आपके शहर से (नोएडा)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

गिझोड़ सीएनजी पंप
नोएडा के सेक्टर 53 स्थित गिझोड़ सीएनजी पंप 24 घंटे खुला रहता है. यह पंप बहुत बड़ा है, इसलिए यहां पर आपको ज्यादा देर इंतजार भी नहीं करना पड़ता. आपकी बारी तुरंत आ जाती है. मैनेजर विपुल शर्मा बताते हैं कि यहां पर सेवन एक्स सोसाइटी के लोगों का आना जाना भीलगा रहता है, क्योंकि उधर कोई पेट्रोल पंप या सीएनजी पंप है नहीं तो करीब में एक गिझोड़ और सेक्टर 51 का सीएनजी पंप 24 घंटे सेवा देते हैं.

मामूरा पेट्रोल पंप
मामूरा चौक और अमर उजाला के ऑफिस के पास यह हिंदुस्तान पेट्रोलियम का पंप पड़ता है जो 24 घंटे खुला रहता है. यहां से सेक्टर 62 और दिल्ली जाने वाले लोगों की भीड़ रहती है क्योंकि उस पूरे क्षेत्र में यही पेट्रोल पंप है जो 24 घंटे खुला रहता है.

Tags: Noida news, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें