
निखिल स्वामी/ बीकानेर. बीकानेर का एक ऐसा गांव जहां हर बार पीटीआई की परीक्षा में बच्चे सेलेक्ट होते है. अब तक इस गांव से कुल 17 बच्चों का पीटीआई में सिलेक्शन हो चुका है. हाल ही में पीटीआई के आए रिजल्ट में इस गांव सर्वाधिक आठ बच्चों का चयन हुआ है. हम बात कर रहे है बीकानेर से 60 किलोमीटर दूर श्रीडूंगरगढ़ तहसील के बेनीसर गांव की. इस गांव में एक ही परिवार की दो बेटियां और एक बहु का चयन हुआ है.
बेनिसर गांव की सरपंच पार्वती गोदारा ने बताया कि हर बार हमारे गांव से बच्चों का पीटीआई में चयन होता है. हमारे गांव की महिलाए अब खेल में भी आगे बढ़ रही है जो गर्व की बात है. हाल ही पीटीआई में चयनित हुए गांव के कैलाश ने बताया कि वे नियमित रूप से स्वयं ही पढ़ाई करते थे. किसी भी तरह की कोचिंग नहीं ली. वे बताते है कि सफलता का श्रेय अपने माता पिता, गुरुजन और अमीलाल सिद्ध को देता हूं.
गांव में अब तक इतने सेलेक्ट हुए
ग्राम बेनीसर के पहले शारिरिक शिक्षक थे अमीलाल सिद्ध जिनका 1994 की शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती में चयन हुआ. 1995 में बेनीसर स्कूल में पदस्थ हुए कई लड़को को राज्य स्तर खेल प्रतियोगिता में पहुँचाया. अमीलाल सिद्ध गोदारा व ओशो युवा मंडल के सहयोग से 2007 में लड़कियों ने खेलना शुरू किया. 2007 शारदा सिद्ध पहली लड़की थी बाद में स्कूल व ओशो क्लब की तरफ से कई लड़कियां राष्ट्रीय स्तर तक खेली. जिसका राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ. 2013 की भर्ती में गणेश गोदारा व राजूसिंघ राठौड़ का चयन हुआ.
2018 की भर्ती में शारदा,मोनिका, संतोष व नेमा चार लड़कियों का और एक लड़का जगदीश पोटलिया का चयन हुआ. जिसमें शारदा सिद्ध की राजस्थान में 6वाँ स्थान रहा था. इस बार 6 लड़किया गीता सिद्ध,पप्पू उर्फ प्रिया,चावली सिद्ध,सावित्री गोदारा,प्रियंका सिद्ध,सुशीला और कैलाश नायक और अनिल सिद्ध 2 लड़कों का चयन हुआ. ओशो क्लब के ओशो जिज्ञासु ने बताया कि श्री डूंगरगढ़ तहसील में बेनीसर से अधिक कई गांवों में शारीरिक शिक्षक हो सकते है लेकिन महिला शारीरिक शिक्षक सबसे अधिक बेनीसर जैसे छोटे गाँव में यह उपलब्धि विशेष है.
.
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 20:14 IST








