राहगीरी झांसी नाम से अनूठे कार्यक्रम का आयोजन, नौजवानों और महिलाओं में दिखा उत्साह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शाश्वत सिंह/झांसी. झांसी में पहली बार स्ट्रीट फेस्टिवल का आयोजन किया गया. राहगीरी के नाम से आयोजित इस फेस्टिवल में झांसी के बच्चों से लेकर बुजुर्गों के साथ ही नौजवानों और महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया. झांसी किले के पास की सड़क को 3 घंटे के लिए ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया गया और इसे जनता को सौंप दिया गया. राहगीरी में कई फन एक्टिविटी भी थी जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.

राहगीरी में एक तरफ जहां योगा और मेडिटेशन का सेशन चल रहा था तो वहीं दूसरी ओर लोगों को यह मौका दिया गया की वह अपनी पेंटिंग का हुनर पेड़ों पर दिखा सकते हैं और लोगों ने पेड़ों पर अपने मन की कल्पना से रंग भर दिए. कई ऐसी एक्टिविटीज भी यहां करवाई गई जिसमें फिजिकल फिटनेस और फन एक साथ शामिल था. इसके साथ ही बच्चों और बड़ों ने सड़क पर ही फुटबॉल बास्केटबॉल बैडमिंटन जैसे तमाम खेलों का मजा लिया. लोग अपना हिडन टैलेंट यहां दिखा सके इसके लिए ओपन माइक का भी आयोजन किया गया था.

सड़कों पर खेलना एक अनोखा अनुभव
राहगीरी में आई एक महिला ने कहा की यह बहुत अनोखा कंसेप्ट है जिसको हर हफ्ते यहां करना चाहिए. एक छोटे बच्चे अंश ने बताया की उन्होंने इस सड़क पर हमेशा गाड़ियां दौड़ती देखी है. आज सड़क को खाली देखना और यहां पर खेलना अपने आप में एक यूनीक एक्सपीरियंस था. नगर आयुक्त पुलकित गर्ग ने कहा कि झांसी के लोगों का शहर के प्रति लगाव बढ़े इस उद्देश्य से इस फेस्टिवल का आयोजन किया गया है. आने वाले समय में इसे हर हफ्ते आयोजित करवाया जाएगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 19:43 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें