
निशा राठौड़/ उदयपुर. रेलवे द्वारा उदयपुर स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त करने के लिए पुनर्विकास कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. इस कार्य को 354 करोड़ रुपए की लागत के साथ किया जा रहा है. उदयपुर स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में नाथद्वारा से किया गया था एवं वर्तमान में कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है.
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार महाप्रबन्धक विजय शर्मा के दिशा निर्देशन में उदयपुर सिटी स्टेशन के पुनर्विकास का कार्य तीव्र गति से निष्पादित किया जा रहा है. वर्तमान में उदयपुर सिटी स्टेशन की पुरानी स्टेशन बिल्डिंग के कुछ हिस्सों को तोड़कर नई स्टेशन बिल्डिंग के लिये खुदाई का कार्य किया गया है और बेस पिलिन्थ लेवल का कार्य किया जाए रहा है.इसके साथ ही बेसमेंट संबंधित सिविल कार्य भी प्रगति पर है.
आपके शहर से (उदयपुर)
ग्राउंड फ्लोर, पल्स तीन मंजिला ईमारत होगी तैयार
उदयपुर सिटी स्टेशन पर कुल 86,248 वर्ग मीटर क्षेत्र को विकसित किया जाएगा. जिसमें मुख्य स्टेशन बिल्डिंग 5,989 वर्ग मीटर क्षेत्र में (भूतल + 3) तथा द्वितीय प्रवेश स्टेशन बिल्डिंग 5,824 वर्ग मीटर क्षेत्र में (भूतल + 3) में विकसित की जाएगी. स्टेशन पर अनारक्षित प्रतीक्षालय, एक्जिक्यूटिव प्रतीक्षालय, खुदरा स्टालें, शौचालय, बेगेज स्कैनर तथा कोच इन्डिकेटर के साथ ही समस्त प्रकार की आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी.
सम्पूर्ण सुविधाओ से युक्त होगी ईमारत
झीलों की नगरी उदयपुर स्टेशन का संपूर्ण पुनर्विकास इसकी भव्य और आकर्षक बिल्डिंग को देखने मात्र से नजर आएगा. पूरी परियोजना में निर्माण के साथ-साथ संचालन और रखरखाव के दौरान ऊर्जा खपत में कमी के लिए सुविधाओं के साथ ग्रीन बिल्डिंग सुविधाएं होंगी, जो नवीनीकरणीय ऊर्जा के साथ कचरे के प्रसंस्करण, वर्षा जल संचयन आदि जैसे संसाधनों युक्त होगी. उदयपुर शहर के महत्व और पर्यटक स्थल को देखते हुये रेलवे द्वारा यहाँ यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिये अनेक कार्य किये जा रहे हैं.
.
Tags: Hindi news, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 18:43 IST








