पैसों की तंगी को दूर करेगा तुलसी के जड़ का उपाय, धन की होगी बरसात, जान लीजिए इसके 4 बड़े लाभ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

तुलसी की पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है
तुलसी के जड़ को ताबीज में डालकर पहनने से धन की समस्या दूर होती है

Vastu Tips: हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना गया है. लगभग प्रत्येक हिंदू के घर में तुलसी का पौधा लगा हुआ मिल जाएगा. हिंदुओं के घरों में तुलसी के पौधे की रोजाना विधिवत पूजा की जाती है. उन्हें जल चढ़ाया जाता है. दीपक जलाया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है. इसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है. तुलसी के पौधे की विधिवत पूजा-अर्चना करने से सुख शांति का वास होता है. मान्यता है कि तुलसी की जड़ भी काफी पवित्र होती है. ज्योतिष शास्त्र में तुलसी की जड़ के भी कई उपाय बताए गए हैं. आइए आज हम आपको भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार तुलसी की जड़ के उपाय बताते हैं.

1.धन की प्राप्ति: अगर आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आपको तुलसी के उपाय करने चाहिए. आपको रोजाना सुबह तुलसी में जल चढ़ाकर उसके बाद शाम को दीपक लगाना चाहिए. इससे धन प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त होते हैं. साथ ही तुलसी की जड़ को लेकर चांदी के ताबीज में डालकर गले में पहनना चाहिए. यह उपाय करने से जल्द ही धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और घर की आर्थिक स्थिति भी सुधरती है. यह उपाय करने मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखती हैं.

इसे भी पढ़ें- इन 4 चीजों से करें बृहस्पति देव की पूजा, चमक जाएगी किस्मत, सारे कष्ट होंगे दूर, सुख शांति का होगा वास

2.ग्रह शांति: तुलसी के जड़ का उपाय करने से कुंडली मे ग्रहों शांति होती है. यदि आपकी कुंडली में भी किसी प्रकार का ग्रह दोष है और आप परेशान हैं तो ऐसे में तुलसी की पूजा करने के बाद उसकी थोड़ी सी जड़ निकाल लीजिए. इसके बाद अब इसे किसी लाल रंग के कपड़े में बांधकर या फिर किसी चांदी ताबीज में डाल कर अपने बाजू में बांधें. ऐसा करने से आपको जल्द ही ग्रह दोष से छुटकारा मिलेगा. जिस ग्रह का दोष होगा वो शांत होगा.

3.काम में सफलता: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर आपको लगातार किसी काम में असफलता प्राप्त हो रही है, बनते-बनते कोई काम रुक जाए रहा हो तो ऐसे में थोड़ी सी तुलसी की जड़ को लेकर उसे गंगाजल से धोकर विधिवत तरीके से पूजा करनी चाहिए. इसके बाद आप तुलसी की जड़ को पीले रंग के कपड़े में बांधकर अपने पास रखें. ऐसा करने से आपको तुरंत लाभ प्राप्त होगा. इससे रुकते हुए काम बनते हैं.

इसे भी पढ़ें- शुक्रवार को उधार के लेन-देन से बचें, इस दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम, घर में आ जाएगी कंगाली

4.नकारात्मक उर्जा दूर करे: तुलसी को सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है. घर में तुलसी का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है. तुलसी के जड़ की माला पहनने से नेगेटिव ऊर्जा दूर होती है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें