Murder in Love: पहले प्यार कर दिया शादी का झांसा, फिर प्रेमिका पीछे ही पड़ गई तो दी दर्दनाक मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

पीपलखूंट में हुई खौफनाक वारदात
पुलिस ने आरोपी प्रेमी को किया गिरफ्तार
पहले बेहोश किया फिर पत्थर से की हत्या

प्रतापगढ़. राजस्थान में प्रेम प्रसंग (Love affairs) के फेर में की जा रही हत्याओं (Muders) का सिलसिला जारी है. अब ताजा मामला आदिवासी बाहुल्य प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट में सामने आया है. यहां एक प्रेमी ने प्रेमिका से पीछा छुड़ाने के लिए उसे जंगल में ले जाकर मौत के घाट उतार दिया. बाद में शव को फेंक दिया. पुलिस ने जांच-पड़ताल कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने आरोपी प्रेमी अशोक को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में वारदात से जुड़े और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं.

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि 1 जून को पीपलखूंट थाना इलाके के नालपाड़ा के जंगलों में एक महिला का शव मिला था. मौके की स्थिति को देखते हुए मामला हत्या का नजर आया. महिला की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. दूसरे दिन महिला की शिनाख्त आरती हरमोर निवासी लिंबोदा थाना घंटाली के रूप में हुई. इस पर पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान करने की कवायद शुरू की.

आरोपी ने प्रेमिका को अपने गांव बुलाया
पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि आरोपी अशोक और आरती पिछले 3 साल से संपर्क में थे. अशोक आरती को लगातार पत्नी बनाने का आश्वासन दे रहा था. दूसरी तरफ वह आरती से पीछा भी छुड़ाना चाहता था. इसको लेकर वह उसे मारने की लगातार साजिशें रच रहा था. इसके लिए उसने अपने गांव में ही रहकर आरती को वहां बुलाया. उसके बाद उसे बहाना करके अपने साथ सुनसान जंगल में लेकर गया.

बेहोश होने पर पत्थर मारकर हत्या कर दी
वहां अशोक ने आरती की ही चुन्नी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी. बाद में उसके जेवर लेकर जयपुर भाग गया. इस पर पुलिस ने उसे डिटेन कर पूछताछ की. पूछताछ में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए उसी के दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया. बेहोश होने पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी. रुपयों की जरूरत होने के कारण वह उसके जेवर लेकर वहां से भाग गया.

Tags: Crime News, Love Story, Murder case, Pratapgarh news, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें