पानी वाले नारियल की कैसे करें पहचान? अपनाएं ये बेहद असान से तीन तारीके, भीषण गर्मी में आराम से पिएं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

नारियल पानी पीने से हार्ट हेल्दी रहता है
नारियल के कलर से उसमें पानी का अंदाजा लगाया जा सकता है

Coconut Water: गर्मियों में स्वस्थ और हाइड्रेट रहने के लिए जूस के साथ अन्य हेल्दी ड्रिंक लेने को कहा जाता है. नारियल पानी भी गर्मियों के लिए बेहद सेहतमंद ड्रिंक्स है. नारियल पानी पीने से इम्युनिटी बूस्ट होती है. इसके सेवन से हार्ट हेल्दी होता है और यह ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है. चिलचिलाती इस भीषण धूप भरी गर्मी में नारियल पानी अमृत का काम करता है. यह आपको पूरे दिन हाइड्रेट रखता है. साथ ही इसे पीने से सेहत को भी कई फायदे होते हैं. ऐसे में जब आप नारियल पानी लेने जाते होते होंगे तो आपको भी ज्यादा पानी वाला नारियल ढूंढने में थोड़ी मुश्किल होती होगी. आज हम आपको ज्यादा पानी वाले नारियल के पहचान का तरीका बताते हैं.

1.नारियल का साइज: नारियल के साइज से काफी हद तक यह पता लगाया जा सकता है कि इसमें ज्यादा पानी है या फिर यह मलाई वाला है. अक्सर लोग सोचते हैं कि नारियल का साइज जितना बड़ा होगा उसमें उतना अधिक पानी होगा. जबकि मीडियम साइज वाले नारियल में अक्सर ज्यादा पानी होता है. अगर नारियल का साइज ज्यादा बड़ा है तो उसके अंदर मलाई ज्यादा हो सकती है.

2.नारियल के कलर से: आमतौर पर हरे रंग के नारियल में ही सबसे फ्रेश और ज्यादा पानी होता है. नारियल जितना हरा और ताजा होगा उसमें उतना ही अधिक पानी होगा. जबकि, नारियल पर पीले और भूरे रंग का पैच नारियल के पकने का संकेत है. नारियल के पकने से उसमें मलाई की मात्रा अधिक और पानी की मात्रा कम होने लगती है. ज्यादा पैचेज वाला नारियल के अंदर से खराब होने की संभावना भी होती है.

इसे भी पढ़ें- तेजी कॉलेस्ट्रॉल घटाती हैं ये 5 चीजें, नसों की कर देती हैं सफाई, डाइट में शामिल करने से मिलेंगे कई फायदे

3.कान से सुनें: आप जब भी कभी नारियल खरीदने जाएं उसे कानों से जरूर सुनें. जब आप नारियल को अपने कानों के पास ले जाकर सुनेंगे तो उसमें से पानी की आवाज आएगी. जिससे आप नारियल में पानी होने का पता आसानी से लगा सकते हैं. अगर उसमें से पानी छलकने की आवाज नहीं आती तो इसका मतलब उसमें पानी कम है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

इसे भी पढ़ें- 5 हरे जूस का करें सेवन, डायबिटीज को रखे कंट्रोल, नसों में जमे गंदे कोलेस्ट्रॉल को करे बाहर, सेहत के लिए रामबाण

 

Tags: Health News, Lifestyle, Tips and Tricks

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें