VIDEO: ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद बहाली का काम युद्ध स्‍तर पर, 150 से अधिक ट्रेनों पर पड़ा असर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


भुवनेश्‍वर /नई दिल्‍ली. ओडिशा ट्रेन एक्‍सीडेंट (Odisha Train Accident) के बाद बालासोर में 1 हजार से अधिक कर्मी मौके पर मौजूद हैं. इस हादसे के कारण 150 से अधिक ट्रेनों को रद्द, उनके मार्ग में परिवर्तन या शॉर्ट-टर्मिनेशन किया गया. रेलवे के अनुसार बचाव अभियान शनिवार दोपहर को समाप्त कर दिया गया और बहाली का काम शुरू हो गया है. यहां एक भयानक ट्रेन दुर्घटना में कम से कम 275 लोग मारे गए थे और 1,100 से अधिक घायल हो गए. यहांं बड़ी तादाद में क्रेन और अन्‍य मशीने तैनात की गई हैं.

बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस, जो लगभग 2,500 यात्रियों को ले जा रही थी, और एक मालगाड़ी के बीच दुर्घटना शुक्रवार को शाम 7 बजे के करीब बालासोर में बहनगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास हुई, जो कोलकाता से लगभग 250 किमी दक्षिण और भुवनेश्वर के उत्तर में 170 किमी दूर है.

Tags: Odisha Train Accident, Train accident

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें