कोटा डेयरी में फ्लेवर्ड मिल्क बॉटलिंग प्लांट की शुरुआत, पशुपालकों को मिलेगा लाभ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शक्ति सिंह/ कोटा. जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड कोटा में फ्लेवर्ड मिल्क बॉटलिंग प्लांट का शुभारंभ किया गया. प्रबंधक प्रमोद चारण ने बताया की प्लांट पर फ्लेवर दूध के उत्पादन व पैकेजिंग को उपभोक्ता होलसेल भंडार के अध्यक्ष हरीकृष्ण बिरला व कोटा जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष चैन सिंह राठौड़ ने देखा दूध उत्पादक से डेयरी व जनता को लाभ मिलेगा. जनता को उचित मूल्य पर फ्लेवर मिल्क उपलब्ध होगा. वहीं दूध की खपत बढ़ेगी तो दुग्ध उत्पादक किसानों पशुपालकों को भी लाभ पहुंचेगा और साथ ही डेयरी के मुनाफे में भी वृद्धि दर्ज की जाएगी.

उपभोक्ता होलसेल भंडार के अध्यक्ष हरिकृष्ण बिरला ने बताया कि सरस दूध अपनी एक पहचान रखता है. ऐसे में फ्लेवर दूध आने के बाद इसकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी स्ट्रॉबेरी,चॉकलेट व इलाइची फ्लेवर मिल्क से खपत बढ़ेगी तो पशुपालकों को भी होगा लाभ होंगे. कोटा डेयरी अध्यक्ष चैन सिंह राठौड़ ने बताया कि कोटा की जनता को अब कोटा सरस डेयरी फ्लेवर मिल्क उपलब्ध करवाएगी. यह मिल्क स्ट्रॉबेरी, चॉकलेट व इलाइची फ्लेवर में रहेगा. इससे पूर्व संघ को अजमेर से खरीद कर जनता को उपलब्ध करवाया जाता था. नेशनल प्रोग्राम फॉर डेयरी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत 1.93 करोड़ की लागत इस प्लांट के निर्माण में आई है. आधा खर्च संघ ने वहन किया है और आधा नेशनल प्रोग्राम फॉर डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के माध्यम से वहन किया गया है.

बता दें कि प्लांट यहां शुरू होने के बाद परिवहन का खर्च तो बचेगा और कोटा वासियों को शुद्ध ताजा दूध मिल सकेगा. एक बॉटल में 200 एमएल दूध आएगा. जिसकी कीमत 22 रुपए होगी. एक बैच में 2000 बॉटल दूध तैयार होगा. एक दिन में तीन बैच संचालित हो सकेंगे. जिससे 6000 बॉटल दूध का उत्पादन प्रतिदिन फ्लेवर दूध का उत्पादन होगा. यह दूध तीन माह तक उपयोग में लिया जा सकता है.

कोचिंग सेंटर की केंटिन में उपलब्ध होगा सरस उत्पाद
राठौड़ ने बताया कि सरस के विभिन्न उत्पादों को कोचिंग सेंटर की केंटिन में उपलब्ध करवाया जाएगा. जहां देश का हर कोने से आने वाला विद्यार्थी शुद्ध व गुणवत्ता पूर्ण दूध व दही के उत्पादों का सेवन कर सकेगा. शहर में आने वाले विधार्थिओ और जनता को शुद्ध दूध व दूध के उत्पाद मिले इसके लिए हम सजग है. फ्लेवर मिल्क को 3 बार चैकिंग के बाद सप्लाई में भेजा जाएगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 15:20 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें