जानिए आखिर क्यों कानपुर का यह पार्षद लोगों के घरों के बाहर लगा रहा झाड़ू, नालियां भी कर रहा साफ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अखंड प्रताप सिंह/कानपुर : कानपुर महानगर में इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो कानपुर के वार्ड 38 के बीजेपी पार्षद हरि स्वरूप तिवारी का है. नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने जब क्षेत्र में सफाई करने के लिए मना कर दिया तो सफाई का बीड़ा खुद पार्षद हरि स्वरूप तिवारी ने उठाया है.

बीते 3 दिनों से वह अपने क्षेत्र की गली मोहल्लों में साफ सफाई करते हुए नजर आ रहे हैं. उनका कहना है कि नगर निगम की लापरवाही रवैया के चलते और पहले हुए भ्रष्टाचार के चलते सफाई कर्मचारी काम नहीं कर रहे हैं और उनका सहयोग नहीं कर रहे हैं. लेकिन वह अपनी जनता के लिए स्वयं सफाई करेंगे क्योंकि जनता ने उनके चुनकर भेजा है और उनके क्षेत्र की साफ-सफाई और उनका ध्यान रखना उनकी जिम्मेदारी है.

क्षेत्र में सफाई कर्मचारी काम नहीं कर रहे
बीजेपी पार्षद हरि स्वरूप तिवारी ने बताया कि उन्होंने कई बार सफाई कर्मचारियों से आग्रह किया और साफ सफाई करने के लिए कहा लेकिन क्षेत्र में सफाई कर्मचारी काम नहीं कर रहे हैं. जिससे परेशान होकर अब उन्होंने खुद सफाई करने का जिम्मा उठाया है वह बीते 3 दिनों से लोगों के घरों में बाहर झाड़ू लगा रहे हैं. वह क्षेत्र की नालियों को साफ करते हुए नजर आ रहे हैं.

सदन का पार्षद परेशान नहीं होगा
अब जब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है तो कानपुर की महापौर ने कहा है कि वह मामले के बारे में जानकारी ले रही हैं. उनका पार्षद परेशान है और अगर सफाई कर्मचारी उसका सहयोग नहीं कर रहे हैं तो ऐसे कर्मचारियों के ऊपर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही पार्षद की समस्या को सुनकर उसे तत्काल हल किया जाएगा. किसी भी हाल में उनके सदन का पार्षद परेशान नहीं होगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 14:40 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें