JEE Advanced 2023 Exam: IIT JEE Adv पेपर 1 पूरा, कब आएगी कटऑफ कट-ऑफ, देखें analysis

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

JEE Advanced 2023 Exam: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी ने 4 जून, 2023 को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस 2023 आयोजित किया. जेईई एडवांस परीक्षा 2023 दो शिफ्ट में हुई. पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया गया. पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक. जेईई एडवांस्ड 2023 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर पहले ही उपलब्ध करा दिए गए थे.

जेईई एडवांस 2023 के लिए पेपर 1 और पेपर 2 के प्रत्येक प्रश्न पत्र में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के सवाल शामिल हैं. पेपर देने वाले उम्मीदवारों को केवल एक पेन, पेंसिल और एक ट्रांस्पेरेंट पानी की बोतल ले जाने की इजाजत दी गई. छात्रों को परीक्षा शुरू होने से पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का निर्देश था. पेपर 1 के लिए परीक्षा केंद्र सुबह 9 बजे और पेपर 2 के लिए दोपहर 2:30 बजे बंद होने की सूचना है.

जेईई एडवांस्ड 2023 कट-ऑफ 
जेईई एडवांस्ड 2023 का रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर होगा. जेईई एडवांस्ड 2023 कट-ऑफ और स्कोर की मदद से छात्र आईआईटी के बीटेक कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे. जेईई एडवांस्ड 2023 रैंक उम्मीदवारों को प्रवेश परीक्षा में उनके द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर दी जाएगी.

आपके शहर से (पटना)

पिछले साल की रैंक
पिछले वर्ष के आंकड़ों के अनुसार, CSE के लिए IIT मद्रास की हाईएस्ट क्लोजिंग रैंक 175 थी. बायोलॉजिक साइंस 5-वर्षीय dual degree की सबसे कम क्लोजिंग रैंक 11,452 थी.

एनालिसिस जल्द ही उपलब्ध
जेईई एडवांस्ड 2023 पेपर 1 का एनालिसिस जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा. इसकी डिटेल स्टूडेंट्स की ओर से दिए गए रिव्यू के आधार पर दी जाएगी.  जेईई एडवांस 2023 विश्लेषण सेक्शन-वाइज जल्द ही जारी किया जाएगा.

Tags: JEE Advance

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें