Chitrakoot Crime News: मवेशी के धक्के से गिर पड़ा बच्चा, जानवरों की तरह लड़े दो पक्ष, कुल नौ घायल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अखिलेश सोनकर/चित्रकूट. उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद में मवेशियों के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया है. दोनों पक्षों से महिलाओं और पुरुष सहित 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. विवाद में घायल सभी लोगों का पुलिस ने CHC में मेडिकल कराया है.

मामला मानिकपुर तहसील क्षेत्र के बहिलपुरवा थाना अंतर्गत अंचवारा गांव का है. यहां संतोष की भैंस ने गांव के ही रामप्रकाश पुत्र सूरजपाल के 5 वर्षीय नाती को धक्का देकर गिरा दिया. तभी रामप्रकाश के बड़े नाती विनोद ने भैंस को डंडे से मार कर भगा दिया. भैंस को डंडा मारने की बात को लेकर संतोष व उसकी पत्नी सरोज, बच्चा व उसकी पत्नी आशा, विनय व उसकी पत्नी मीरा विनोद से गाली गलौज करने लगे. तब रामप्रकाश व उसकी पुत्री भारती, नातिन चांदनी पुत्री रामचंद्र व किरन पुत्री रामचंद्र ने गाली-गलौज का विरोध किया. इसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे से मारपीट होने लगी. इस झगड़े में दोनों पक्षों से महिला-पुरुष मिलाकर 9 लोग घायल हो गए हैं.

विवाद और मारपीट के बाद राम प्रकाश ने मामले की सूचना बहिलपुरवा थाने में दी. सूचना पा करर मौके पर पहुंची बहिलपुरवा पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने लाकर मामला दर्ज करते हुए दोनों पक्षों के 9 लोगों को मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेडिकल के लिए भेजा है. इसके साथ ही इस मामले में बहिलपुरवा थाना के थाना अध्यक्ष गुलाब चंद्र सोनकर का कहना है कि मवेशी से बच्चे को धक्का लग जाने की वजह से दो पक्षों में विवाद हो गया था, फिलहाल दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मारपीट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

.

FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 13:41 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें