
निशा राठौड़/ उदयपुर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राजस्थान 10वीं बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया. उदयपुर के गुरुनानक पब्लिक सी.सै. स्कूल हिरण मगरी के छात्र प्रत्यूष तलेटिया ने 10वीं बोर्ड में 97.83 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. साथ ही प्रत्यूष ने मैथ और साइंस विषय में 100 में से 100 अंक हासिल किए.
माता पिता दोनों स्कूल में टीचर, दिन भर रहते थे घर से बाहर
प्रत्यूष के पिता नरेश कुमार तलेटिया आमीवाड़ा सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल है और माता जयलक्ष्मी जैन भी सरकारी स्कूल में टीचर है. गांव में पोस्टिंग होने की वजह से प्रत्युष के माता-पिता उसे पूरा समय नही दे पाते थे लेकिन दिन में करीब 6 घंटे को सेल्फ पढ़ाई कर दसवीं बोर्ड में सफलता हासिल की है.
डॉक्टर बनने का है सपना
प्रत्युष ने बताया की वह डॉक्टर बनना चाहता है. इसी के चलते वह पढ़ाई में अत्यधिक ध्यान देता है. मैथ्स और साइंस के 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सवाल किया गया तो प्रत्युष का कहना था की इन विषयों को वह रुचि के साथ पढ़ता है. इसी वजह से यह अंक हासिल कर पाया किसी भी विषय में अगर ध्यान केंद्रित कर उसे पढ़ा जाए तो सफलता हासिल करना आसान हो जाता है.
.
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 13:27 IST








