
हाइलाइट्स
एक फैन ने शादी के कार्ड पर महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर छपवाई
नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी के फैंस शायद दुनिया के हर कोने में हैं. फैंस के मन में माही के लिए दीवानगी किसी से छिपी नहीं. आईपीएल 2023 में ये सब देख भी चुके हैं. लेकिन, हाल ही में उनके एक फैन तो दीवानगी की सारी हदें पार कर दी, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही. ऐसा होना भी चाहिए. क्योंकि फैन ने अपनी शादी के कार्ड पर अपनी तस्वीर के बजाए धोनी की फोटो लगा दी. देखते ही देखते ये वेडिंग कार्ड वायरल हो गया. शादी के इस कार्ड में देखा जा सकता है कि धोनी की तस्वीर के साथ ही उनका नाम और जर्सी नंबर भी छपवाया. ये वायरल कार्ड छत्तीसगढ़ के किसी फैन का बताया जा रहा है.
धोनी के इस तगड़े फैन का नाम दीपक पटेल बताया जा रहा है, जोकि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के मिलुपुरा गांव का रहने वाला है. दीपक भी बचपन से क्रिकेट खेलता है और धोनी को अपना आयडल मानता है. वो गांव की क्रिकेट टीम का कप्तान भी है. दीपक ने खुलासा किया है कि उसने धोनी को देखकर ही कप्तानी की बारीकियां सीखी हैं और अपनी गांव की टीम को कई टूर्नामेंट में जीत दिलाई है. कई दोस्त उन्हें उनके गांव का धोनी तक बुलाते हैं. दीपक ने अपनी शादी का एक कार्ड चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी को भी भेजा है.
कैसा है वेडिंग कार्ड?
वायरल हो रहे शादी के कार्ड में देखा जा सकता है कि, इसके दोनों तरफ सीएसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर छपवाई गई है. इसके अलावा धोनी की जर्सी नंबर-7 भी नजर आ रहा है. वहीं, धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस ने जो नाम दिया है, थाला वो भी इस कार्ड पर बड़े अक्षरों में लिखा गया है. इससे पहले भी कई फैन, अपनी शादी के कार्ड पर धोनी की तस्वीर प्रिंट करवा चुके हैं.
धोनी की CSK को चैंपियन बनाने वाले खिलाड़ी को हुआ क्या? डेब्यू वनडे के बाद ही टीम से कटा पत्ता
इससे पहले भी दीपक सुर्खियों में आ चुके हैं. उन्होंने अपने इलाके में एक खस्ताहाल सड़क के खिलाफ प्रदर्शन का अनोखा तरीका अपनाया था, जिसने प्रशासन को हैरान कर दिया था. कुछ महीने पहले टूटी-फूटी सड़क पर धान के बीज बोते हुए उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था.
बता दें कि धोनी की आईपीएल 2023 के बाद घुटने की सर्जरी हुई है और वो फिलहाल रिकवर हो रहे हैं. धोनी घुटने में चोट लगी होने के बावजूद आईपीएल में खेले और टीम को चैंपियन बनाया था.
.
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 13:04 IST








