01

टीम इंडिया के लिए 7 जून की तारीख खास होने जा रही है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल इसी दिन से इंग्लैंड के द ओवल मैदान में खेला जाना है. भारतीय टीम 10 साल से यानी 2013 के बाद से कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सकी है. ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा, कोच राहुल द्रविड़ और टीम के सभी खिलाड़ी इस मुकाबले में पूरी जान लगा देंगे, लेकिन टीम का रिकॉर्ड 7 जून को कुछ खास नहीं रहा है. (AFP)
Author: Up Head Line
Views: 30








