देखती रह गईं Hero-Honda, 300 पर्सेंट तक बढ़ गए इस कंपनी के ग्राहक, धड़ाधड़ सेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. मई महीने में हुई टू व्हीलर्स की सेल के आंकड़े हमारे सामने आ गए हैं. बीते महीने बाजार में टू-व्हीलर्स की जबरदस्त डिमांड रही है. जहां हीरो मोटोकॉर्प हमेशा की तरह पहले नंबर पर काबिज रहा, वहीं दूसरे पायदान पर रही होंडा की सेल में पिछले महीने गिरावट देखी गई है. इसके अलावा एक कंपनी ऐसी भी रही जिसने 300% की ताबड़तोड़ ग्रोथ हासिल की.

Hero Motorcorp की सेल
देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन विनिर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने शुक्रवार को कहा कि मई 2023 में उसकी थोक बिक्री सालाना आधार पर 7 प्रतिशत बढ़कर 5,19,474 यूनिट रही. कंपनी की थोक बिक्री एक साल पहले इसी अवधि में 4,86,704 यूनिट थी. बीते महीने घरेलू बिक्री 5,08,309 यूनिट थी, जो मई 2022 में 4,66,466 यूनिट थी.

Honda की सेल 6.6% कम हुई
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) की टोटल सेल मई 2023 में एनुअली 6.6 प्रतिशत घटकर 3,29,393 यूनिट्स रही. HMSI ने एक बयान में कहा कि कंपनी की सेल मई 2022 में 3,52,893 यूनिट्स रही. पिछले महीने होंडा मोटरसाइकिल की डोमेस्टिक सेल 3 प्रतिशत घटकर 3,11,144 यूनिट्स रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 3,20,857 यूनिट्स रही.

यह भी पढ़ें : VIDEO: बस को गले लगाकर खूब रोया शख्स, 30 साल तक थे साथ, लोग कर रहे जमकर तारीफ

TVS की सेल
मई महीने में, TVS ने भारतीय घरेलू बाजार में 32% की ग्रोथ हासिल करने में कामयाबी हासिल की और कुल 330609 यूनिट्स सेल की. कंपनी ने दोपहिया वाहनों में कुल 287058 यूनिट्स और इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों में 17953 यूनिट्स सेल करने में कामयाब रही. साथ ही, थ्री-व्हीलर व्हीकल्स में भी 11314 यूनिट्स सेल किए गए.

यह भी पढ़ें : मार्केट में छा गई ‘देसी’ एसयूवी कारें, भारतीय कंपनी ने पीट दिया अरबों का प्रॉफिट

Ola Electric
देश के प्रमुख दो पहिया इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरर, Ola Electric के लिए मई महीना काफी बेहतर रहा. कंपनी ने इस महीने में 35 हजार से ज्यादा यूनिट्स सेल किए. इस दौरान, कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाजार में 30% का शेयर अपने पास रखा और इसके अलावा, कंपनी ने ईयर-ऑन-ईयर बेसिस पर 300% की ग्रोथ रजिस्टर की. हालांकि, जून महीने से फेम सब्सिडी कम होने के कारण इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की कीमत में इजाफा देखने को मिला.

Tags: Bike news, Car Bike News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें