
श्रीनगर. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को 10 साल की वैधता वाला पासपोर्ट जारी किया गया है. सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी. दिल्ली हाईकोर्ट में चली लंबी कानूनी लड़ाई के बाद महबूबा को पासपोर्ट सौंप दिया गया. उनका यात्रा दस्तावेज 2019 में समाप्त हो गया था और तब से वह इसके नवीनीकरण की मांग कर रहीं थीं.
Author: Up Head Line
Views: 18








