PNB Recruitment 2023: पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर, जल्द करें आवेदन, 63000 मिलेगी सैलरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

PNB Recruitment 2023 Apply Online: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. इसके लिए PNB ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती (PNB Recruitment) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार PNB की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. PNB Bharti 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 24 मई को शुरू हुई थी और 11 जून, 2023 को समाप्त हुई थी. इस भर्ती (PNB Recruitment 2023) अभियान के जरिए संगठन में 240 पदों को भरा जाएगा. उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए के लिए आवेदन कर रहे हैं, वे योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण के लिए नीचे ध्यान से पढ़ें.

PNB Recruitment के लिए कितने पदों पर होगी भर्तियां
ऑफिसर-क्रेडिट: 200 पद
ऑफिसर-इंडस्ट्री: 8 पद
ऑफिसर-सिविल इंजीनियर: 5 पद
ऑफिसर-इलेक्ट्रिकल इंजीनियर: 4 पद
ऑफिसर-आर्किटेक्ट: 1 पद
ऑफिसर-इकोनॉमिक्स: 6 पद
मैनेजर-इकोनॉमिक्स: 4 पद
मैनेजर-डेटा साइंटिस्ट: 3 पद
सीनियर मैनेजर-डेटा साइंटिस्ट: 2 पद
मैनेजर-साइबर सुरक्षा: 4 पद
सीनियर मैनेजर- साइबर सुरक्षा: 3 पद

क्या है योग्यता मापदंड
उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए डिटेल नोटिफिकेशन के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा चेक कर सकते हैं.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

किस आधार पर होगा सेलेक्शन (PNB Recruitment 2023 Selection)
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के बाद पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा 100 अंक और पर्सनल इंटरव्यू 50 अंक का होगा. जो उम्मीदवार भाग-I में बैंक द्वारा निर्धारित न्यूनतम क्वालीफाई अंक प्राप्त करते हैं, उनके द्वारा भाग-II में प्राप्त अंकों के अनुसार तैयार योग्यता के आधार पर इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्टिंग पर विचार किया जाएगा.
यहां देखें नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक
PNB Recruitment 2023 नोटिफिकेशन
PNB Recruitment 2023 अप्लाई लिंक

PNB Bharti के लिए कितना देना होगा आवेदन शुल्क
अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1180/- रुपये और SC/ST/PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹59/- रुपये है. इससे संबंधित अधिक विवरण के लिए उम्मीदवार PNB की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें…
जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड में क्या होता है अंतर, दोनों में कौन है सबसे अधिक कठिन?
यूपी, बिहार, राजस्थान, MP के एयरपोर्ट में नौकरी पाने का मौका, 12वीं पास करें अप्लाई

Tags: Central Govt Jobs, Government jobs, Govt Jobs, Jobs, Jobs in india, Jobs news, Punjab national bank

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें