VIDEO: बस को गले लगाकर खूब रोया शख्स, 30 साल तक थे साथ, लोग कर रहे जमकर तारीफ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. लंबे वक्त तक एक ही नौकरी करने केबाद छोड़ना एक इमोशनल एक्सपीरिएंस हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्होंने अपनी जॉब में काफी टाइम इंवेस्ट किया हो. हाल ही में इसका एक ताजा उदाहरण हाल ही में सामने आया. 30 साल तक बस ड्राइवर की नौकरी करने के बाद रिटायरमेंट के दिन शख्स बेहद भावुक हो गया.

ड्राइवर, मुथुपंडी, 30 सालों से तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम (TNSTC) के ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था. बस कंडक्टर ने इस पूरे वाकये को तस्वीरों में कैद किया. मुथुपंडी आखिरी बार बस से बाहर निकलते हुए दिखाई देता है और इमोशनल होकर बस को गले लगाता है. इस दौरान शख्स लगातार रोता हुआ नजर आता है.

यह भी पढ़ें : सनरूफ फीचर वाली सबसे सस्ती कार, CNG का भी ऑप्शन, सेफ्टी रेटिंग 5 स्टार
” isDesktop=”true” id=”6410215″ >
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
कैमरे से बात करते हुए, मुथुपंडी ने अपनी नौकरी के लिए गहरा सम्मान जाहिर किया, उसने बताया कि इस नौकरी के चलते उन्हें समाज में काफी सम्मान मिला. उन्होंने 30 साल पहले इस नौकरी की शुरुआत की थी. उसने यह भी बताया कि ड्राइवर की नौकरी हासिल करने के बाद ही उसने शादी की.

यह भी पढ़ें : मार्केट में छा गई ‘देसी’ एसयूवी कारें, भारतीय कंपनी ने पीट दिया अरबों का प्रॉफिट

हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि क्या यह वही बस है जिसे उन्होंने अपने पूरे करियर में चलाया था. बहरहाल, यह स्पष्ट है कि मुथुपंडी ने वीडियो में दिखाई गई बस के साथ काफी समय बिताया था. ड्राइवर की भावभीनी विदाई का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर काफी वायरल हो गया है.

लोग कर रहे तारीफ
बस के साथ इस ड्राइवर के इस लगाव की लोग सोशल मीडिया पर खूब तारीफ कर रहे हैं. वीडियो देखकर साफ पता चलता है कि इस शख्स ने कितने डेडिकेशन के साथ अपनी नौकरी 30 साल तक की.

Tags: Auto News, Car Bike News, Latest viral video

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें