हाइलाइट्स
ट्रेन ट्रैवल इंश्योरेंस रेलवे नहीं बल्कि बीमा कंपनियां मुहैया कराती है.
यह सुविधा ऑनलाइन टिकट बुक कराने पर मिलती है.
हादसे में घायल या मृत्यु होने पर अलग-अलग तरीके से क्लेम मिलता है.
Train Travel Insurance: दुनिया के हर सफर में दुर्घटना का जोखिम बना रहता है. ऐसे में ट्रैवल इंश्योरेंस की सुरक्षा बहुत जरूरी होती है लेकिन भारत में ज्यादातर लोग इसकी अनदेखी करते हैं. ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन एक्सीडेट के बाद यात्रा बीमा के महत्व को समझना बहुत जरूरी है. हालांकि, हर पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस लोगों को सुखद और सुरक्षित यात्रा मुहैया कराती है. ट्रेनों में टिकट बुकिंग से पहले ट्रैवल इंश्योरेंस का विकल्प मिलता है और यात्री सिर्फ 35 पैसे चुकाकर 10 लाख की बीमा सुरक्षा का फायदा उठा सकते हैं.
हालांकि, यह ट्रेन ट्रैवल इंश्योरेंस रेलवे नहीं बल्कि बीमा कंपनियां मुहैया कराती है. हालांकि, यह सुविधा ऑनलाइन टिकट बुक कराने पर मिलती है और वैकल्पिक होती है यानी आप चाहें तो ट्रैवल इंश्योरेंस ले सकते हैं. आइये आपको बताते हैं इस ट्रैवल इंश्योरेंस से जुड़े फायदे और दुर्घटना की स्थिति में क्लेम करने का प्रोसेस क्या है.
कैसे पाएं ट्रेन ट्रैवल इंश्योरेंस की सुरक्षा
IRCTC की वेबसाइट से जब भी आप ऑनलाइन रेलवे टिकट बुक करते हैं तो टिकट बुकिंग के दौरान आपको ट्रैवल इंश्योरेंस लेने का भी विकल्प मिलता है, जिसकी कीमत सिर्फ 35 पैसे होती है. अगर आप इस विकल्प को चुनते हैं तो आपको यात्रा के दौरान 10 लाख रुपये की बीमा सुरक्षा मिल जाती है.

यात्रा के दौरान अगर दुर्भाग्यवश आप किसी दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं तो इंश्योरेंस कंपनी की ओर से 10 लाख रुपये का भुगतान किया जाता है. हालांकि, क्लेम की राशि अलग-अलग एक्सीडेंट में यात्री को हुए नुकसान के प्रकार पर निर्भर करती है. IRCTC की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ट्रेन दुर्घटना को रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 123, 124 और 124A के तहत रखा गया है.
एक्सीडेंट होने पर कितना मुआवजा मिलता?
अगर कोई यात्री ट्रेन टिकट बुक कराते समय ट्रैवल इंश्योरेंस लेता है और दुर्भाग्यवश वह हादसे का शिकार होता है तो इंश्योरेंस क्लेम का भुगतान किया जाता है. एक्सीडेंट में पैसेंजर की मौत होने पर पूरे 10 रुपये का क्लेम मिलता है. हादसे में स्थाई रूप से अपंग हो जाने पर भी 10 लाख रुपये, आंशिक रूप से विकलांग होने पर साढ़े 7 लाख और घायल होने पर अस्पताल में उपचार के लिए 2 लाख रुपये मिलते हैं.

हालांकि, ट्रेन ट्रैवल इंश्योरेंस की सुरक्षा सिर्फ IRCTC की साइट से टिकट बुक कराने पर ही मिलती है. इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर टिकट बुकिंग कराने के दौरान हासिल कर सकते हैं.
बता दें कि ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे में करीब 288 लोगों की मौत हो गई जबकि 900 से ज्यादा यात्री घायल हैं, जिनका इलाज जारी है. मृतकों के परिजनों को सरकार ने 12 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है.
.
Tags: Indian railway, Irctc, Odisha Train Accident, Train ticket
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 10:39 IST








