रिपोर्ट- रामकुमार नायक
रायपुर. छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों को 4 जून को शराब उपलब्ध नहीं हो पाएगी. 4 जून दिन रविवार को छत्तीसगढ़ में शराब दुकान बंद रहेगी. आबकारी विभाग ने 4 जून को कबीर जयंती पर शुष्क दिवस घोषित किया है. वहीं इस दिन प्रदेश में शराब की बिक्री नहीं होगी. प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार में शराब दुकानों को बंद करने को कहा है.
4 जून को शुष्क दिवस
राज्य शासन द्वारा 4 जून को कबीर जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है. वाणिज्यिक कर आबकारी विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा जारी आदेश के अनुसार शुष्क दिवस के दौरान प्रदेश में समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों तथा होटल बार व क्लबों को बंद रखा जाएगा. साथ ही दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, क्लबों में मदिरा बेचने व परोसने की अनुमति नहीं होगी.
आपके शहर से (रायपुर)

pilot salary: कितनी तरह के होते हैं पायलट, किसको कितनी मिलती है सैलरी

एसडीएम का फुल फॉर्म क्या होता है?, इस पद पर रहकर क्या काम करने होते हैं

Bank Holidays: जल्द निपटा लें बैंकों से जुड़े काम, जून में 12 दिन रहेगी छुट्टी

Chhattisgarh News: बॉयफ्रेंड ने किया अपनी ही गर्लफ्रेंड पर हथौड़ी से हमला, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Sports Quota benefits: स्पोर्ट्स कोटा क्या होता है, इससे कहां और किसे मिलता है लाभ

BSF में भर्ती के लिए क्या है जरूरी क्वालीफिकेशन, किस उम्र तक कर सकते हैं अप्लाई

Chhattisgarh News: मिशन लाइफ: NCC कैडेटों ने की तालाब की सफाई, ग्रामीणों को बताया जल निकायों का महत्व

नहीं कराया Ekyc तो तुरंत यहां पहुंचिए…30 जून तक का समय, फिर नहीं मिलेगा राशन

घर से अचानक गायब हो गई नाबालिग लड़की, 24 घंटों में पुलिस ने किया बरामद

Chhattisgarh News: दादा के प्रेरणा से प्रभावित होकर स्मृति में परिवार ने बनाया निजी गौशाला, करते हैं गौ सेवा

UPSC vs Judiciary: क्या न्यायपालिका की परीक्षा UPSC सिविल सर्विस एग्जाम से कठिन है?
नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
गैर मालिकाना क्लबों, रेस्टोरेंट, स्टार होटलों और किसी भी व्यक्ति द्वारा संचालित होटलों में मदिरा विक्रय या परोसने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इस दिन मदिरा के व्यक्तिगत और गैर लायसेंस प्राप्त परिसरों में शराब भंडारण पर सख्ती से रोक लगाने और उन्हें जब्त कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.
आबकारी विभाग के उड़नदस्ता टीमों द्वारा शुष्क दिवस में अवैध रूप से मदिरा के परिवहन और विक्रय पर कार्रवाई करने को कहा गया है. नियमों का उल्लंघन होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है. बता दें कि प्रदेश में विशेष दिवस के मौके पर प्रशासन की ओर से बंद का आदेश जारी किया जाता है.
.
Tags: Chhattisgarh government, Chhattisgarh news, Chhattisgarh police, Liquor shop, Liquor store, Raipur news, Wine shop
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 10:02 IST








