‘हाथ आया पर मुंह न लगा..’ जब एक फोन कॉल से टूटा सहवाग के डेब्यू का सपना, पर सचिन लाए रेगिस्तान में तूफान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

वीरेंद्र सहवाग का वनडे डेब्यू 1998 में ही हो जाता
कैसे एक फोन कॉल से उनका सपना टूट गया था

नई दिल्ली. पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की गिनती दुनिया के धाकड़ बल्लेबाजों में होती है. वो टेस्ट में दो तिहरा शतक ठोकने वाले इकलौते भारतीय हैं. सहवाग ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने इंटरनेशनल डेब्यू को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया. सहवाग ने कहा कि कैसे 1998 में उनका भारत के लिए डेब्यू होने वाला था. वो दुबई की फ्लाइट पकड़ने ही वाले थे. तभी एक फोन कॉल आया और दूसरी तरफ से जो जानकारी मिली, उसने सहवाग के डेब्यू का सपना तोड़ दिया था.

वीरेंद्र सहवाग ने ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस शो पर अपने डेब्यू को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में ये किस्सा सुनाया. सहवाग ने कहा, 1998 में शारजाह में कोका कोला कप के दौरान उनके पास अचानक फोन आया था और भारतीय टीम मैनेजमेंट की तरफ से फौरन शारजाह पहुंचने के लिए कहा गया था. इसके बाद सहवाग एयरपोर्ट पहुंच गए थे और फ्लाइट में चढ़ने ही वाले थे कि उनके पास फोन आया और भारत में ही रुकने के लिए कह दिया गया. इस तरह उनका डेब्यू होते-होते रह गया.

सहवाग का डेब्यू टला
सहवाग ने कहा, “मुझे टीम इंडिया की तरफ से फोन आया कि कई खिलाड़ी बीमार हो गए हैं और आपको भारतीय टीम में चुना गया है. आपको फौरन शारजाह आना है. आनन-फानन में मेरा टिकट हुआ. मैं सामान पैक करके फौरन एयरपोर्ट के लिए निकला. एयरपोर्ट पर चेक इन करके मैं अंदर भी चला गया था. उसी दौरान मेरे पास टीम मैनेजमेंट की तरफ से एक फोन कॉल आया कि अब आपकी जरूरत नहीं है, जो खिलाड़ी बीमार थे, वो अब ठीक हो गए हैं. इस तरह मेरे लिए तो वही स्थिति हो गई थी कि हाथ आया पर मुंह को न लगा.”

इसके बाद सहवाग को घऱ लौटना पड़ा और उनका डेब्यू का सपना अधूरा रह गया. हालांकि, इसके बाद 1 अप्रैल, 1999 को सहवाग ने पाकिस्तान के खिलाफ शारजाह में ही वनडे डेब्यू किया.

WTC Final से पहले भारत की टेंशन हुई 3 गुना, जिसे निकाला था उसे बुलाया, क्या कर पाएगा कंगारुओं का काम तमाम?

सचिन ने ठोके थे तूफानी शतक
सहवाग का इंटरनेशनल डेब्यू भले ही कुछ महीने टल गया था. पर जिस सीरीज के लिए वीरू को शारजाह का बुलावा आया था. उसमें सचिन तेंदुलकर का तूफान आया था. तब सचिन ने कोका कोला कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 143 रन ठोककर भारत को फाइनल में पहुंचा और फिर खिताबी मुकाबले में भी 134 रन की पारी खेल भारत को ट्रॉफी जिताई थी.

Tags: Sachin tendulkar, Team india, Virender sehwag

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें