Odisha Train Accident: कोरोमंडल एक्सप्रेस, यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस और मालगाड़ी के पटरी से उतरे सभी 21 डिब्बों को अब बालासोर में रेलवे पटरियों से हटाया दिया गया है. रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि लोकोमोटिव ग्राउंडिंग का काम चल रहा है, जबकि ट्रैक लाइनिंग और ओएचई का काम साथ में चल रहा है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज सुबह 10 बजे के आसपास राहत कार्य की समीक्षा करेंगे. दुनिया भर के कई नेताओं ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया. अमेरिकी के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस घटना पर अपना दुख जताया है. बाइडेन ने शनिवार को कहा कि वह भारत में एक ट्रेन दुर्घटना की दुखद खबर से हतप्रभ हैं, जिसमें 280 से अधिक लोग मारे गए हैं.
Author: Up Head Line
Views: 19








