Assam Board 12th Results 2023: असम बोर्ड 12वीं परीक्षा का जारी होने वाला है रिजल्ट, चेक करें अपडेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. Assam Board 12th Results 2023: असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद जल्द ही कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित करने वाला है. इसको लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. ऐसे में कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल 2 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है. एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट resultsassam.nic.in, assamresult.co.in और assam.result.in पर विजिट करके चेक कर सकते हैं.

मीडिया रिपोर्ट की माने तो इसी हफ्ते में असम एचएस 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. वहीं उम्मीद है कि कल यानी सोमवार को रिजल्ट घोषित कर सकता है. हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. बता दें कि बोर्ड रिजल्ट जारी करने से पहले इसकी सटीक तारीख और समय की घोषणा की जाएगी. इस साल असम 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 20 मार्च तक दो पालियों में आयोजित की गई थी.

Assam Board 12th Results 2023: 12वीं का रिजल्ट चेक करने के स्टेप

  • असम एचएसएलसी रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ahsec.assam.gov.in पर विजिट करें.
  • यहां होमपेज पर HSSLC रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें.
  • एक नया पेज खुलेगा.
  • इसमें अपना रोल नंबर दर्ज करके सब्मिट करें.
  • असम 12वीं रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • इसे डाउनलोड करके चेक कर लें.
  • भविष्य में उपयोग के लिए इसका एक प्रिंटआउट सेव करके रख लें.

ये भी पढ़ें-
REET Result 2023: रीट मेंस एग्जाम का रिजल्ट घोषित, 48,000 नौकरियों के लिए यहां देखें अपना नाम
TBSE Tripura Board 10th 12th Result 2023: त्रिपुरा बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक

Tags: 12th results, Board result, Education news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें