प्रयागराज में शाइस्‍ता जैसी पांच महिलाएं फरार, इनाम रखना भी नहीं आ रहा पुलिस के काम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

प्रयागराज
माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस और क्राइम ब्रांच के अलावा यूपी एसटीएफ लगी है। इससे पहले भी कई महिलाएं जरायम की दुनिया में सनसनी फैला चुकी हैं। प्रयागराज में खूंखार अपराधियों के साथ ऐसी कई कुख्यात महिलाएं फरार हैं, जिन्हें पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती है। एक दशक बाद भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी। शाइस्ता की तरह पांच अन्य इनामी महिलाएं फरार हैं। पुलिस खानापूरी करके उन्हें भूल चुकी है।

*शाइस्ता परवीन पर 50 हजार का इनाम*
उमेश पाल हत्याकांड में शामिल अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन नामजद आरोपी है। उस पर 50 हजार का इनाम है। वारदात के बाद से ही वह फरार है। धूमनगंज पुलिस ने फरार शाइस्ता के खिलाफ फर्जीवाड़े का भी मुकदमा दर्ज किया है। दोनों मुकदमों में शाइस्ता वांछित है। शाइस्ता की आखिरी लोकेशन पुलिस को अतीक की मौत के बाद खुल्दाबाद में मिली थी।

*पति-पत्नी दोनों इनामी*
नैनी की रहने वाली शिखा श्रीवास्तव और उसके पति अमित श्रीवास्तव के खिलाफ जार्जटाउन पुलिस ने 2007 में ठगी करने का मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से दंपती का पता नहीं चला। पुलिस ने शिखा और उसके पति पर 25-25 हजार का इनाम कर दिया है। उसकी पहचान के लिए शिखा की फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की, लेकिन सुराग नहीं लगा।
*महिला थाने से भाग गई थी शीला*
एसओजी ने 2011 में मूर्ति चोरी करने वाले एक गैंग का खुलासा किया था। मुख्य आरोपी इटावा निवासी संस्कार श्रीवास्तव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रात में उसकी पत्नी रिया उर्फ शीला श्रीवास्तव को महिला थाना भेज दिया गया। उसी रात शातिर रिया पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गई। उस पर 25 हजार का इनाम है।

*राजगढ़ की दोनों महिलाएं इनामी*

सिविल लाइंस पुलिस ने राजगढ़ की दो महिलाओं को वांटेड किया है। संगीता पति राजेंद्र और बीना बाई पति इंदर दो साल से फरार हैं। इन दोनों महिलाओं पर 25-25 हजार रुपये का इनाम है।

*फरार इनामी अपराधी*

पांच लाख के इनामी- गुलाम, साबिर और अरमान -3
50 हजार- 2
25 हजार – 28
20 हजार -5
10 हजार- 15

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें