ZARA HATKE ZARA BACHKE को मिल रहा इंदौरियों का प्यार, 1 साल पहले यहां हुई थी फिल्म की शूटिंग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


राहुल दवे/इंदौर. विक्की कौशल और सारा अली खान के अभिनव वाली फिल्म जरा हटके जरा बचके शुक्रवार 3 जून को देश भर में रिलीज हो गई है. इस फिल्म की शूटिंग मध्य प्रदेश के इंदौर में अलग-अलग जगहों पर हुई थी. इसके कारण इस फिल्म से इंदौरियों का अलग ही लगाव है. इंदौर के सिनेमाघरों में ‘जरा हटके जरा बचके’  को देखने के लिए लोगों की खासा भीड़ जुट रही है.

शहर के राजवाड़ा, कृष्णपुरा छत्री, जवाहर मार्ग, बड़ा गणपति चौराहा, नंदलालपुरा, वैशाली नगर जैसे क्षेत्रों में फिल्म जरा हटके जरा बचके की शूटिंग एक साल पहले हुई थी. इसमें फिल्म करीब 40 कलाकार इंदौर के हैं जिन्होंने डॉक्टर, वकील, वेटर और टीचर के रोल निभाए हैं. खास बात है कि, विक्की कौशल और सारा को इंदौरी लहज़ा भी इंदौरी कलाकारों ने ही सिखाया. इन कुछ खूबियों के कारण इंदौरवासियों ने रिलीज के पहले दिन ही  इस फिल्म में अपनी रुचि दिखाई.

शहर के मल्टीप्लेक्स और थिएटर में जहां यह फिल्म दिखाई जा रही है वो लगभग फुल रहे. वीकेंड पर शनिवार और रविवार के लिए शहर के ज्यादातर टॉकीज में फिल्म के शो की बुकिंग पहले से कर ली गई है. टॉकीज संचालकों का मानना है कि इंदौर में यह मूवी शूट हुई है इसलिए यहां इसको ज्यादा रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि, एक कारण यह भी है कि फिलहाल कोई अन्य बड़ी फिल्म नहीं है इसलिए भी इस फ़िल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

फिल्म में दिखते हैं इंदौर में शूटिंग वाले जगह

इंदौर शहर के मुख्य मार्गों पर इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग हुई है. थियेटर में मूवी देखते हुए लोग  आसानी से इस क्षेत्र को पहचान ले रहे हैं और नाम चिल्ला कर इसको बता भी रहे हैं. मध्य क्षेत्र के अलावा सुपर कॉरिडोर इलाके के दृश्य भी फिल्म में दर्शाए गए हैं. हाल ही में सारा अली खान और विक्की कौशल फिल्म के प्रमोशन के लिये इंदौर आए थे. तब भी वो यहां के कई इलाकों में गये थे.

.

FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 09:46 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें