शाहरुख-सलमान कुछ नहीं इस सुपरस्टार के सामने, 70 साल पहले इनकी फीस सुनकर घबरा जाते थे प्रोड्यूसर्स 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. Dilip Kumar Fee: बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग यानी दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की एक्टिंग का कोई सानी नहीं हैं. वह अपने हर किरदार में जान फूंक देते थे. दिलीप कुमार आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वह अपने फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे. बहुत कम लोगों को पता है कि दिलीप कुमार देश के इकलौते ऐसे सुपरस्टार थे, जो आज से 70 साल पहले सबसे ज्यादा फीस लेते थे. इस मामले में आज के सुपरस्टार जैसे शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और सलमान खान (Salman Khan) भी उनके सामने कुछ नहीं है.

इस फिल्म से शुरू किया अपना करियर
दिलीप कुमार ने अपने करियर की शुरुआत साल 1944 में फिल्म ज्वार भाटा से की थी. इस फिल्म में उन्होंने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया था. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. देखते ही देखते ही वह देश के सबसे महंगे सुपरस्टार बन गए और इतनी फीस लेने लगे कि उन्हें साइन कर पाना हर प्रोड्यूसर की बस की बात नहीं रही.

50 के दशक में बने सबसे महंगे एक्टर
ईटाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि दिलीप कुमार 50 के दशक में एक फिल्म के लिए 1 लाख रुपये बतौर फीस चार्ज करते थे, जो उस समय एक बड़ी रकम हुआ करती थी. इतनी फीस लेने वाले वह पहले एक्टर थे. ऐसे में उस जमाने में दिलीप कुमार को किसी फिल्म के लिए अप्रोच करने में मेकर्स के पसीने छूट जाते थे.

इतने करोड़ की संपत्ति छोड़कर गए दिलीप कुमार
दिलीप कुमार ने फिल्म इंडस्ट्री में 6 दशक तक काम किया और शोहरत के साथ-साथ उन्होंने दौलत भी खूब कमाई. दिलीप कुमार की संपत्ति करीब 700 करोड़ के आसपास बताई जाती है. उनकी कमाई का जरिया अधिकतर फिल्में ही रही हैं. हालांकि, दिलीप कुमार ने तमाम उम्र सादगी भरा जीवन व्यतीत किया था.

आखिरी बार इस फिल्म में दिखे थे दिलीप कुमार
गौरतलब है कि दिलीप कुमार आखिरी बार फिल्म किला में दिखे थे, जो साल 1998 में रिलीज हुई थी. बताया जाता है कि इस मूवी की रिलीज के कुछ सालों बाद दिलीप कुमार बीमार रहने लगे थे और फिर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली. हालांकि, जब दिलीप कुमार जब बीमार हुए तो पत्नी सायरा बानो ने उनका बहुत ख्याल रखा. हर वक्त उनकी सेवा में लगी रहीं. 7 जुलाई, 2021 वो दिन था जब दिलीप कुमार इस दुनिया को छोड़कर हमेशा-हमेशा के लिए चले गए. उनके निधन ने हर किसी की आंखें नम कर दी थी.

Tags: Bollywood news, Dilip Kumar

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें