बेटे को बचाने के लिए पिता ने लगा दी जान की बाजी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, तड़प-तड़पकर दोनों ने तोड़ा दम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

श्रीडूंगरगढ़ इलाके में हुआ हादसा
खेत में बनी डिग्गी में डूबे पिता-पुत्र
हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया

बीकानेर. राजस्थान के बीकानेर (Bikaner) जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके में शनिवार को दर्दनाक हो गया. यहां के सतासर गांव में खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे की सूचना के बाद गांव में मातम पसर गया. यह हादसा उस समय हुआ जब बेटा पानी की डिग्गी में डूब रहा था. बेटे को डिग्गी में भरे पानी में तड़पता देखकर उसे बचाने के लिए उसके पिता ने अपनी जान की परवाह किए बैगर उसमें छलांग लगा दी. लेकिन वह न तो बेटे को बचा पाया और न ही खुद बच पाया.

जानकारी के अनुसार सतासर गांव निवासी हुकुम सिंह के खेत में उसका दामाद बहादुर सिंह खेती करता था. वह सोढवाली का रहने वाला था. बहादुर सिंह खेत में ही ढ़ाणी बना कर परिवार सहित रहता था. शनिवार को बहादुर सिंह के बेटे सवाई सिंह का खेत में बनी पानी की डिग्गी में पैर फिसल गया. इससे सवाई सिंह डिग्गी में डूबने लगा. यह देखकर उसके पिता बहादुर सिंह ने बेटे को बचाने के लिए डिग्गी में छलांग लगा दी.

पिता ने बेटे को बचाने का किया भरसक प्रयास
बहादुर सिंह ने डिग्गी में डूब रहे अपने बेटे को बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाया. नतीजतन पिता और पुत्र दोनों डिग्गी में डूब गए. इस बीच किसी परिजन ने उनको डिग्गी में पड़े देखा तो उसने अपने अन्य परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी. हादसे की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे. उन्होंने पिता-पुत्र दोनों को डिग्गी से बाहर निकाला.

आपके शहर से (बीकानेर)

सतासर गांव में मातम पसरा
बाद में परिजन और ग्रामीण दोनों को डूंगरगढ़ अस्पताल लेकर भागे. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. वहां डॉक्टर्स ने दोनों का चैकअप करने के बाद मृत घोषित कर दिया. सूचना पर डूंगरपुर पुलिस अस्पताल पहुंची. पुलिस ने दोनों के शवों को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. बाद में शवों का पोस्टमार्टम करवाकर उनको परिजनों को सौंप दिया. पिता-पुत्र की एक साथ मौत होने से सतासर गांव में मातम पसर गया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Tags: Big accident, Bikaner news, Crime News, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें