
नई दिल्ली. साल 1996 में आई सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म‘घातक’ में अंजन श्रीवास्तव (Aanjjan Srivastav) ने धामू काका का किरदार निभाया था. सनी के अलावा अपने एक्टिंग करियर में इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता ने अमिताभ बच्चन और बॉलीवुड के तीनों खान शाहरख, सलमान और आमिर खान संग भी फिल्मों में काम किया है. लेकिन इंडस्ट्री में ऐसा कौन हैं जिसके वह मुरीद हैं, जिनकी एक्टिंग उन्हें आज भी याद आती है, या कहे जिनके वह कायल हैं. आइए जानते हैं खुद दिग्गज अभिनेता अंजन श्रीवास्तव की जुबानी..
शाहरुख खान संग अंजन श्रीवास्तव ने ‘कभी हां कभी ना’, चमत्कार से लेकर ‘चक दे इंडिया’ तक कई फिल्मों में स्क्रीन शेयर की है. एक्टर से हुई बातचीत में जब उनसे शाहरुख संग काम करने के एक्सपीरियंस के बारे में बात की गई तो वह बताते हैं,’ ‘कभी हां कभी ना’ में मैंने शाहरुख के पिता का किरदार निभाया था. ‘कभी हां कभी ना’ से ‘चक दे इंडिया’ तक मैंने उनके साथ जितना भी काम किया शानदार रहा. उनके साथ एक बहुत ही खास रिश्ता रहा. सच कहूं तो मैं काफी खुशनसीब हूं कि मैंने जितने भी एक्टर के साथ काम किया सभी से काफी रिस्पेक्ट मिली.’
अमिताभ बच्चन संग काम करने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए अंजन श्रीवास्तव बताते हैं, ‘ अमिताभ बच्चन के साथ मैंने कई फिल्मों में काम किया. इससे पहले मैं ऋषि जी के साथ भी काम कर चुका था. अमिताभ के साथ मैंने शेहंशाह, खुदा गवाह, अग्निपथ जैसी फिल्मों में काम किया उन्होंने मुझे बहुत सपोर्ट किया, बल्कि उनके साथ काम करने के बाद मैंने जिस किसी भी एक्टर के साथ काम किया सभी ने मुझे बहुत सपोर्ट किया.’
अंजन श्रीवास्तव माधुरी दीक्षित की एक्टिंग के कायल हैं. माधुरी दीक्षित के बारे में पूछने पर एक्टर बताते हैं, ‘अब तक के एक्टिंग करियर में माधुरी ने अपने हर किरदार को जिस खूबसूरती से निभाया है वो लाजवाब है. आप उनका कोई कैरेक्टर देख लीजिए, फिर चाहे वह डांस को लेकर या एक्टिंग को लेकर माधुरी का कोई भी गाना बिना एक्सप्रेशंस के नहीं है. उनकी फिल्म ‘पुकार’ में भी उन्होंने शानदार काम किया है. वह बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ अच्छी इंसान भी हैं. सच कहूं तो वह बहुत डाउन-टू-अर्थ हैं.’
.
Tags: Bollywood news, Entertainment Special
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 07:00 IST








