
रिपोर्ट- प्रदीप कश्यप
सतना: मध्यप्रदेश के सतना जिला कलेक्टर की अनोखी पहल से गरीब बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान. जी हां शनिवार को जिला कलेक्टर अनुराग वर्मा ने अपने जन्मोत्सव पर दिन की शुरुआत वृक्षारोपण से की, इसके बाद जिला कलेक्टर शहर के अमौधा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र करीब 150 बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया और आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को उपहार के रूप में चॉकलेट, पेंटिंग किट, स्टडी किट, कॉपी किताब एवं कलम दी, कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र में अपनी पत्नी और दोनों जुड़वा मासूम बेटियों के संग यह पूरा कार्यक्रम किया और सभी को मिठाईयां लड्डू भी बांटे.
इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में मौजूद गरीब बस्ती के बच्चे बेहद उत्साहित दिखे, उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशियों से खिल उठे, और बच्चों ने जिला कलेक्टर को बधाईयां भी दी. इस बारे में जिला कलेक्टर अनुराग वर्मा ने बताया कि शासकीय कार्य से बचे हुए समय पर आज हमने अपने जन्मोत्सव के अवसर पर दिन की शुरुआत हाथ गांव के चंडी माता मंदिर में वृक्षारोपण से की हैं, उसके बाद हम अपने पूरे परिवार दो बच्चियां और पत्नी के साथ अमौधा के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के बीच जन्मोत्सव मनाया, बच्चे ऐसे कार्यक्रम में बेहद उत्साहित होते हैं.
यही वजह है कि हम अपनी खुशियों को बच्चों के साथ बांटे, इनमें कुछ ऐसे बच्चे भी शामिल थे जो छोटे-छोटे उपहार और मिठाइयां किताबें पाकर बहुत खुश नजर आये, और जब हम किसी दूसरे की मदद करते हैं तो उसमें हमें भी बेहद खुशी होती है, हमारा यही मैसेज है कि लोगों को हमेशा एक दूसरे की मदद करनी चाहिए.
.
Tags: Birthday special, IAS Officer, MP Government, Mp news, Poor Students, Satna news
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 08:30 IST








