हाइलाइट्स
डॉक्टरों ने जतायी चिंता, कहा-आनेवाले दिनों में और खराब होगा मौसम, बुजुर्गाें को घर से नहीं निकलने दीजिए
इमरजेंसी वार्ड मरीजों से हुआ फुल, ओपीडी में कतार में लगे दो मरीज हुए बेहोश, धूप में नहीं था कोई इंतजाम
रिपोर्ट- गोविंद कुमार
गोपालगंज. बिहार में तेज धूप और हीट वेव (Heat Wave In Bihar) लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है. चलते-फिरते लोग अस्पताल और सड़कों पर बेहोश होकर गिर रहे हैं. गोपालगंज में शनिवार को ऐसे पांच मामले सामने आए, जिसमें एक महिला की मौत हो गयी. जबकि चार लोगों की जान डॉक्टरों ने बचा ली. मृतक महिला की पहचान बरौली थाना क्षेत्र के बतरदेह मठिया टोला निवासी राम नारायण प्रसाद की 60 वर्षीय पत्नी लाइची देवी के रूप में की गयी है. वहीं, इस घटना के बाद डॉक्टरों ने चिंता जतायी है और बुजुर्गों को इस मौसम में घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है.
आपके शहर से (गोपालगंज)

Orissa Train Accident : उड़ीसा ट्रेन हादसे को लेकर मालदा डिवीजन की कई ट्रेनें रद्द, कई का रूट डायवर्ट, पढ़ें डिटेल्स

Airport Recruitment 2023: यूपी, बिहार, राजस्थान, MP के एयरपोर्ट में नौकरी पाने का मौका, 12वीं पास करें अप्लाई

सनकी शख्स ने रॉड से पीट-पीटकर डिलीवरी ब्वॉय की कर दी हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Begusarai: 75 करोड़ खर्च करने के बाद महज 7 साल टिका पुल, भारी वाहनों के परिचालन पर लगी रोक, जानिए वजह

Nalanda News: नालंदा के इस गांव में घुसा जंगली हाथी, दहशत में ग्रामीण! जानें आगे क्या हुआ…

OMG! दो पत्नियों की लड़ाई में फंसा पति, नालंदा में बीच सड़क पर चली चप्पल, हुई जमकर हाथापाई, वीडियो वायरल

Bihar Weather Alert! उत्तर बिहार में गर्मी ने तोड़ा 17 साल का रिकॉर्ड, जानिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी

क्रिकेट खेलने निकला छात्र…गंडक नदी में डूबा, साथ गए तीन दोस्त फरार, तलाश जारी

एसडीएम का फुल फॉर्म क्या होता है?, इस पद पर रहकर क्या काम करने होते हैं

Madhubani News : 30 जून तक करा लें यह काम नहीं तो बंद हो जाएगा सस्ते दर का राशन, आधार कार्ड लेकर जाना होगा यहां
शनिवार को तापमान 43.2 डिग्री था. तेज हवा के साथ लू चल रही थी. आसमान से आग बरस रही थी. लोग बड़ी संख्या में बीमार हो सदर अस्पताल पहुंचे थे. ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार थी. जहां धूप से बचाव और गर्मी से बचने के लिए कोई इंतजाम नहीं था. कतार में खड़े दो मरीज बेहोश होकर गिर गए. अफरातफरी मच गयी. आनन-फानन में दोनों मरीजों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनकी जान बची. कुछ ही देर बाद अस्पताल परिसर में ही लाइची देवी नाम की महिला बेहोश होकर गिर गयी. परिजन इमरजेंसी वार्ड में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ कैशर जावेद ने मृत घोषित कर दिया.
वहीं, थावे रोड और अरार रोड में भी हीट वेव की वजह से दो राहगिर बेहोश होकर गिर गए, जिन्हें आसपास के लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इमरजेंसी वार्ड के चिकित्सक का कहना था कि पूरे दिन हीट वेब और डायरिया से ग्रसित होकर मरीज अस्पताल पहुंच रहे थें. डॉक्टर कैशर जावेद ने ऐसे मौसम में लोगों से जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की अपील की है. वहीं, बुजुर्गों और बच्चों को धूप से बचाने को कहा गया है. साथ ही पानी की मात्रा अधिक लेने और तरल पदार्थ का सेवन ज्यादा से ज्यादा करने की सलाह डॉक्टर दे रहे हैं.
.
Tags: Bihar News, Gopalganj news, Heat Wave
FIRST PUBLISHED : June 04, 2023, 08:26 IST








